बिना पेश हुए ही सेक्सी पूनम पांडे का केस हुआ रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूनम पांडे को बेंगलुरु की एक स्थानीय अदालत ने बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहा दो साल पुराना केस रद्द कर दिया है।
बेंगलुरु के एस उमेश ने इस बोल्ड अभिनेत्री के खिलाफ 2012 की उस तस्वीर से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराई थी।
पूनम ने उस विज्ञापन के लिए सेमी न्यूड पोज दिया था और उनके हाथ में सचिन तेंदुलकर के चेहरे वाली भगवान विष्णु की तस्वीर थाम रखी थी।
दो बार पुलिस नहीं ढूंढ नहीं पाईं पूनम को
पूनम को इसको लेकर दायर याचिका में 7 नवंबर, 2012 को समन जारी करके अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था। 26 फरवरी, 2013 को एक और समन जारी करके उन्हें अदालत में अपना बयान देने के लिए कहा गया था।
पूनम अदालत में पेश नहीं हुई थीं क्योंकि दोनों ही बार उन्हें पुलिस की तरफ से समन ही नहीं मिला। बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, दोनों ही मौकों पर वह अभिनेत्री को ढूंढ नहीं पाई इसलिए उन तक समन नहीं पहुंचा।
उस दौरान पूनम कन्नड़ फिल्म 'लव इज पॉइजन' की शूटिंग कर रही थी, फिर भी बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया क्योंकि वो पहले ही समन मुंबई भेज चुकी थी। पूनम के वकील का पक्ष सुनने के बाद जस्टिस एएन वेणुगोपाल गौडा ने तकनीकी आधार पर केस रद्द कर दिया।