विवाद: वरुण गांधी के ट्वीट पर कंगना का पलटवार, बोलीं- भीख में मिली आजादी, जा अब…
हाल ही में अभिनेत्री कंगना रणौत के देश की आजादी को लेकर दिए गए बयान के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत आए दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री अपने बेबाक अंदाज के चलते कई बार विवादों में भी फंस चुकी हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस के दिए एक बयान से वह एक बार फिर विवादों में फंस गई हैं। दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री के देश की आजादी को लेकर दिए गए बयान के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। कंगना के इस बयान के बाद वरुण गांधी ने ट्वीट कर उन पर तंज कसा था। वहीं, अब उनके ट्वीट पर कंगना ने एक बार फिर पलटवार किया है।
कंगना ने वरुण गांधी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर जमकर भड़ास निकाली। अपनी बात रखते हुए कंगना ने लिखा, गांधी को आजादी भीख में मिली थी, जा अब और रो। कंगना के इस बयान के बाद से ही कई लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। वहीं, उनका नाम भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।
दरअसल, देश को आजादी भीख में मिलने वाले उनके बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए वरुण गांधी ने ट्वीट किया था। वहीं, अब कंगना ने वरुण का ट्वीट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 1857 की क्रांति को नियंत्रित किया गया था, जिसकी वजह से ब्रिटिश सरकार की तरफ से अत्याचार और निर्दयता की गई थी, जिसके सालों बाद हमें आजादी मिली। वह भी गांधी की भीख पर। जा अब और रो।
हाल ही में हुए एक सम्मिट के दौरान कंगना रणौत ने कहा था कि देश को 1947 में आजादी भीख में मिली थी और देश को असली आजादी साल 2014 में मिली। दरअसल, उनके इस बयान का इशारा नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की ओर था। कंगना का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनका जमकर विरोध किया जा रहा है। वहीं, यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल भी कर रहे हैं।
वहीं, कंगना के इस बयान पर वरुण गांधी ने तंज कसते हुए ट्वीट किया था कि कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार। आपकी इस सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह?