फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Controversy: Kanganas counterattack on Varun Gandhis tweet said Freedom in begging go now

विवाद: वरुण गांधी के ट्वीट पर कंगना का पलटवार, बोलीं- भीख में मिली आजादी, जा अब…

Thu, 11 Nov 2021 09:52 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 11 Nov 2021 09:52 PM IST
सार

हाल ही में अभिनेत्री कंगना रणौत के देश की आजादी को लेकर दिए गए बयान के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
Controversy: Kanganas counterattack on Varun Gandhis tweet said Freedom in begging go now
वरुण गांधी,कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत आए दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री अपने बेबाक अंदाज के चलते कई बार विवादों में भी फंस चुकी हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस के दिए एक बयान से वह एक बार फिर विवादों में फंस गई हैं।  दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री के देश की आजादी को लेकर दिए गए बयान के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। कंगना के इस बयान के बाद वरुण गांधी ने ट्वीट कर उन पर तंज कसा था। वहीं, अब उनके ट्वीट पर कंगना ने एक बार फिर पलटवार किया है। 

विज्ञापन


कंगना ने वरुण गांधी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर जमकर भड़ास निकाली। अपनी बात रखते हुए कंगना ने लिखा, गांधी को आजादी भीख में मिली थी, जा अब और रो। कंगना के इस बयान के बाद से ही कई लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। वहीं, उनका नाम भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। 

विज्ञापन

Controversy: Kanganas counterattack on Varun Gandhis tweet said Freedom in begging go now
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, देश को आजादी भीख में मिलने वाले उनके बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए वरुण गांधी ने ट्वीट किया था। वहीं, अब कंगना ने वरुण का ट्वीट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 1857 की क्रांति को नियंत्रित किया गया था, जिसकी वजह से ब्रिटिश सरकार की तरफ से अत्याचार और निर्दयता की गई थी, जिसके सालों बाद हमें आजादी मिली। वह भी गांधी की भीख पर। जा अब और रो।

Controversy: Kanganas counterattack on Varun Gandhis tweet said Freedom in begging go now
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में हुए एक सम्मिट के दौरान कंगना रणौत ने कहा था कि देश को 1947 में आजादी भीख में मिली थी और देश को असली आजादी साल 2014 में मिली। दरअसल, उनके इस बयान का इशारा नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की ओर था। कंगना का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनका जमकर विरोध किया जा रहा है। वहीं, यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन

Controversy: Kanganas counterattack on Varun Gandhis tweet said Freedom in begging go now
वरुण गांधी,कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, कंगना के इस बयान पर वरुण गांधी ने तंज कसते हुए ट्वीट किया था कि कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार। आपकी इस सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह?

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed