शाहिद की शादी में कुछ ऐसा है, जो करीना के लिए बड़ा स्पेशल है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिन हुए शाहिद और मीरा के संगीत समारोह के बाद आज बारी है उनकी शादी की। संगीत में तो दोनों ने खूब नाच गाना किया और अब वह एक दूसरे के साथ सात फेरे लेने वाले हैं।
पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है और मीरा के परिवार की तरफ से अपने दामाद शाहिद की खातिरदारी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
गुड़गांव के दि ओबरॉय होटल में शाहिद कपूर के लिए सबसे मंगहा कमरा बुक किया गया है। आज इसी होटल में शाहिद और मीरा शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शाहिद शुरुआत से ही अपनी शादी से जुड़ी हर जानकारी को बहुत निजी रखते हुए छुपाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फिर भी हमें इस शादी से जुड़ी बहुत अहम बात पता चली है।
कुछ खास होगा शाहिद की शादी में
शाहिद मीरा की शादी में ऐसा कुछ होगा जो करीना सैफ की शादी में भी खास रहा है। दोनों जोड़ों की शादी में एक समानता है। जी नहीं, हम रस्मों रिवाज और मेहमानों की बात नहीं कर रहे।
शाहिद की शादी के लिए हर एक इंतेजाम बहुत सोच समझ कर किया गया है। शाहिद और मीरा की ड्रेसेस से लेकर उनके कार्ड तक की खबर हमने आप तक पहुंचाई। अब बारी है उस खास बात को सामने लाने की जो शाहिद मीरा की शादी को करीना सैफ की शादी से जोड़ रही है।
करीना सैफ की तरह शाहिद भी....
शाहिद कपूर की शादी में एक खास स्टाल लगाया जा रहा है। कांटीनेंटल और भारतीय खाने के अलावा इस शादी में जयपुर के खास पान का स्टाल भी लगेगा। इस जयपुर के इस मसाला पान की 15 वराइटी रखी जाएंगी।
यही बात है जो शाहिद मीरा और करीना सैफ की शादी को आपसे में जोड़ती है क्योंकि जिस दुकान से यह पान शाहिद की शादी के लिए मंगवाए जा रहे है, उसी दुकान से करीना सैफ की शादी में भी मंगवाए गए थे।
हालांकि इनका जायका अलग होगा। इन पान के लिए दुबई से खजूर मंगवाए गए हैं और ये चंदन, खस औऱ गुलाब फ्लेवर में बनाए जाएंगे। जब्कि करीना सैफ की शाही शादी के लिए शाहगी अंदाज में पान को सोने और गुलाब के काम के साथ सजाया गया था।