फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Comedian Vir Das got an invitation from from tmc to Kolkata after his show cancelled in Bengaluru

Vir Das: बेंगलुरु में शो रद्द होने के बाद कॉमेडियन वीर दास को मिला कोलकाता से न्यौता, TMC सांसद ने कही यह बात

Fri, 11 Nov 2022 02:41 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 11 Nov 2022 02:41 PM IST
सार

हाल ही में टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास को कोलकाता में आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
Comedian Vir Das got an invitation from from tmc to Kolkata after his show cancelled in Bengaluru
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जाने-माने स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास बीते कुछ दिनों से एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, कुछ समय पहले ही वीर दास अपनी कॉमेडी को लेकर काफी विवाद में थे। इसी बीच अब कॉमेडियन को बीते दिनों अपनी कॉमेडी को लेकर एक बार विरोध का सामना करना पड़ा था। एक दिन पहले ही हिंदू दक्षिणपंथी समूहों के विरोध के बाद बेंगलुरु में उनका शो रद्द कर दिया गया था। 

विज्ञापन

वहीं, अब शो रद्द होने के एक दिन बाद ही वीर दास को कोलकाता से आमंत्रण मिला है। हाल ही में टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास को कोलकाता में आमंत्रित किया है। राज्यसभा में टीएमसी के सदन के नेता ने एक ट्वीट में कहा, "नमस्कार वीर दास, आप कोलकाता आएं। हम आपको इस सर्दी में यहां रखना पसंद करेंगे। कृपया मुझे डीएम करें। चलिए इसे करते हैं।" 

विज्ञापन

 Brahmastra: अयान ने याद किए 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दिन, बताया कैसे शूट हुआ था 20 मिनट का क्लाइमेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार, 11 नवंबर 2022 को शाम साढ़े पांच बजे के लिए वीर दास का बेंगलुरु में एक शो आयोजित होना था। लेकिन अंतिम समय पर शो के आयोजकों ने खुद बयान में शो के रद्द होने की पुष्टि की थी। इस सिलसिले में आयोजकों ने एक पत्र जारी करते हुे शो के रद्द होने की जानकारी दी थी। साथ ही कॉमेडियन वीरदास ने भी इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी। 

 Monica O My Darling Review: टीम ‘अंधाधुन’ की एक और दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री, सितारों के आगे जहां वाकई और भी है..

बता दें कि कॉमेडियन वीर दास बीते साल अपनी एक कविता को लेकर काफी विवादों में थे। दरअसल, उन्होंने अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में जॉन एफ कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में अपने परफॉर्मेंस का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था। इस वीडियो में वह भारत विरोधी बातें कहते नजर आए थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कॉमेडियन के खिलाफ जमकर विरोध हुए और उन्हें काफी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी थी।

Uunchai: 'ऊंचाई' ही नहीं इन फिल्मों में भी दिखाई गई दोस्ती की बेहतरीन कहानी, देख याद आएंगे पुराने दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed