फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Colors new show The Inventor Challenge to take on Sony Shark Tank Aahana Kumra will host

The Inventor Challenge: सोनी के शार्क टैंक को टक्कर देगा कलर्स का यह शो? अहाना कुमरा करेंगी होस्ट

Wed, 24 Aug 2022 02:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 24 Aug 2022 02:57 PM IST
सार

कलर्स इनफिनिटी का रियलिटी शो 'द इन्वेन्टर चैलेंज' 27 अगस्त से शुरू हो रहा है। एक्ट्रेस अहाना कुमरा इस शो को होस्ट करेंगी।

विज्ञापन
Colors new show The Inventor Challenge to take on Sony Shark Tank Aahana Kumra will host
The Inventor Challenge - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कलर्स इनफिनिटी का शानदार रियलिटी शो 'द इन्वेन्टर चैलेंज' आखिरकार शुरू हो रहा है। यह शो 27 अगस्त को ऑनएयर होगा और यह बड़े-बड़े आइडियाज का मंच बनने वाला है। इसमें दर्शकों को देश के सबसे शानदार आविष्कारकों से मिलवाया जाएगा। यह शो इन्वेंटर्स को एक मंच प्रदान करेगा, जिसके जरिए वह अपने आइडिया और नई खोज को पेश कर सकेंगे। उन्हें मौका मिलेगा कि अपने आइडिया पर काम करने से पहले वे इसका प्रोटोटाइप यहां पेश कर सकेंगे। असल में यह शो कुछ-कुछ सोनी के शो 'शार्क टैंक' से मिलता-जुलता है। देखना दिलचस्प होगा कि 'द इन्वेन्टर चैलेंज' सोनी के 'शार्क टैंक' को टक्कर दे पाएगा!

विज्ञापन

इन्वेंटर्स को गाइड करेंगे पैनलिस्ट
बता दें कि शो में इन्वेंटर्स के आइडिया पर चार पैनलिस्ट विचार करेंगे। एक पर्सनल केयर ब्रांड के सह-संस्थापक ध्रुव मधोक और ध्रुव भसीन, सोशल डिजाइन प्रैक्टिशनर और डिजाइन थिंकर सरोवर जैदी, इन्फ्लुएंसर, टीवी होस्ट और उद्यमी मालिनी अग्रवाल शो में बतौर पैनलिस्ट जुड़ेंगे। अपनी जानकारी और अनुभव के साथ पैनलिस्ट इन्वेंटर्स को शो में आगे बढ़ने में मदद करेंगे और उन्हें गाइड करते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार इन्वेंटर्स का होगा चुनाव
पैनलिस्ट के अलावा शो में दो मेंटर्स भी होंगे। मेंटर्स के रूप में वैभव छाबड़ा और अनुपमा गौड़ा जुड़ेंगे। मेंटर्स की सलाह और सुझावों के तहत इन्वेंटर्स के आइडिया पर काम किया जाएगा। यह पैनलिस्ट ही तमाम प्रतिभाओं से बात करने के बाद कुछ शानदार इन्वेंटर्स को चुनेंगे, जिनके साथ यह शो आगे बढ़ेगा। यह शो 27 अगस्त को कलर्स इनफिनिटी लॉन्च हो रहा है। साथ ही इसे इन्वेंटर चैलेंज के यूट्यूब चैनल पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। 

विज्ञापन

कंज्यूमर्स के सामने आएंगे आइडिया
इसके बाद मेंटर्स एक लाइव लैब लोकेशन में शीर्ष दो इन्वेंटर्स के आइडिया पर काम करने में मदद करेंगे। आखिर में इन दोनों आइडिया को हकीकत में पेश किया जाएगा, जो विभिन्न कंज्यूमर फोकस ग्रुप के सामने पेश किया जाएगा। 'लिपस्टिक अंडर माई बुरखा' फेम एक्ट्रेस अहाना कुमरा इस शो को होस्ट करेंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed