फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cinematographer Nadeem Khan admit in Hinduja Hospital in critical condition

Nadeem Khan Health: राजीव गांधी की कैंपेन फिल्में बनाने वाले नदीम फिर अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Mon, 05 Oct 2020 10:41 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 05 Oct 2020 10:41 AM IST
सार

  • सिनेमैटोग्राफर नदीम खान की हालत फिर बिगड़ गई है।
  • नदीम खान को तिरछी टोपीवाले, डिस्को डांसर, आवारगी, जुर्म जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में सिनेमैटोग्राफी के लिए जाना जाता है।
  • नदीम खान का लंबे समय तक लीलावती अस्पताल के आईसीयू में इलाज चला।

विज्ञापन
Cinematographer Nadeem Khan admit in Hinduja Hospital in critical condition
नदीम खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

कांग्रेस नेता राजीव गांधी के लिए 1989 के चुनाव में उनकी कैंपेन फिल्में बनाने वाले सिनेमैटोग्राफर नदीम खान की हालत फिर बिगड़ गई है। उन्हें फिर से मुंबई में खार स्थित हिंदुजा अस्पताल भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक नदीम की हालत बेहद गंभीर है।

विज्ञापन


नदीम खान को तिरछी टोपीवाले, डिस्को डांसर, आवारगी, जुर्म जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में सिनेमैटोग्राफी के लिए जाना जाता है। उन्होंने महेश भट्ट, पहलाज निहलानी, राकेश रोशन जैसे हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशकों के साथ काम किया है। मई में सीढ़ियों से फिसल जाने से वह बेहद गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन


नदीम खान के परिजनों के मुताबिक उनके इलाज में हुई शुरूआती देरी के चलते उनकी हालत शुरू में ही काफी बिगड़ गई थी। लीलावती जैसे बड़े अस्पताल में लगातार भर्ती रहने की वजह से उनके परिवार को काफी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। नदीम खान मशहूर संवाद लेखक राही मासूम रजा की पत्नी के पहली शादी से हुए बेटे हैं। नदीम की पत्नी मशहूर गायिका पार्वती खान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Cinematographer Nadeem Khan admit in Hinduja Hospital in critical condition
नदीम खान की पत्नी पार्वती खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नदीम खान का लंबे समय तक लीलावती अस्पताल के आईसीयू में इलाज चला। उसके बाद पार्वती उन्हें अपने घर ले आईं। नदीम की हालत में कुछ समय पहले मामूली से सुधार देखे गए थे लेकिन अब उनकी हालत अचानक से और बिगड़ गई है। इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन (इफ्टडा) की पहल पर कुछ आर्थिक मदद उन्हें मिल सकी थी, लेकिन  और किसी संगठन या संस्था ने उनकी सुध नहीं ली है।

जानकारी के मुताबिक मई महीने की शुरुआत में ही सीढ़ियों से गिरकर नदीम खान चोटिल हो गए थे। उनके कंधे, सीने और सिर में गहरी चोटें आई थीं उसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत होने की वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया था और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। बीती रात उनकी हालत अचानक से फिर बिगड़ गई।


पढ़ें: Bigg Boss 14: सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के बीच हुआ झगड़ा, वजह बनी ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed