{"_id":"574429f14f1c1bba7d691330","slug":"chocolate-at-the-place-of-kiss","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणबीर को चूमने में असहज हो रही थी ऐश्वर्या, करन ने निकाला तोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर को चूमने में असहज हो रही थी ऐश्वर्या, करन ने निकाला तोड़
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 25 May 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी जमाने में हीरो-हीरोइन के प्यार की गहराई को दिखाने के लिए हवा में झूमते फूलों या चोंच लड़ाते परिंदों का सहारा लिया जाता था। निर्देशक करन जौहर की आने वाली फिल्म में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के प्यार की नजदीकियां दिखाने के लिए चॉकलेट इस्तेमाल में लाए जाने की खबर है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार दीवाली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में निर्देशक ने एक चुंबन और अंतरंग सीन रखा था। लेकिन बच्चन बहू के यह कहने पर कि वह इसमें सहज महसूस नहीं करेंगी, निर्देशक ने उनकी बात मान ली। तय हुआ कि दृश्य कुछ ऐसा बनाया जाए, जिसमें दोनों ऐक्टर साथ-साथ चॉकलेट खाते नजर आएं और इसमें उनकी अंतरंगता दिखाई दे।
विज्ञापन
ऐसे में दर्शक रणबीर और ऐश्वर्या का ‘किस’ नहीं देख सकेंगे। फिल्म में अनुष्का शर्मा भी है और यह फिल्म एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी है।