फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Child Stars Gone Bad

वो सितारे जिनकी जवानी यूं ही चली गई गर्दिश में

Sun, 28 Sep 2014 11:46 AM IST
Updated Sun, 28 Sep 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
Child Stars Gone Bad

बॉलीवुड और हॉलीवुड में कई बाल कलाकार ऐसे हैं जो आज भी खूब नाम कमा रहे हैं। लेकिन कुछ बाल कलाकार ऐसे हैं जो बड़े होकर गुमनामी के अंधेरे में कहीं खो से गए हैं। अमूमन लोग उनका नाम तक भूल चुके हैं।

विज्ञापन


ऐसे बाल कलाकार बड़े होकर तब-तब चर्चा में आए हैं जब वे किसी स्कैंडल या कंट्रोवर्सी में फंसे। हाल ही में बाल कलाकर रह चुकी बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री श्वेता बासु प्रसाद के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन


सिर्फ श्वेता बासु प्रसाद ही क्यों, बॉलीवुड और हॉलीवुड में कई सितारे हैं जो बड़े होकर अब अपने काम से ज्यादा अपने कारनामों के कारण चर्चा में रहे हैं। जानिए, कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्वेता बासु प्रसाद

Child Stars Gone Bad

हैदराबाद पुलिस ने बॉलीवुड की बाल कलाकार रह चुकी श्वेता बासु प्रसाद को हाल ही में वेश्यावृति के आरोप में गिरफ्तार किया। श्वेता बासु प्रसाद ने 11 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

'मकड़ी' में उन्होंने चुन्नी और मुन्नी नाम की जुड़वां बहनों का किरदार निभाया था। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवार्ड भी मिला था।

2005 में आई 'इकबाल' में भी उनके काम की बहुत तारीफ हुई। उन्हें बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के फिल्मफेयर के लिए भी नॉमिनेट किया गया। इसके बाद वह 'वाह, लाइफ हो तो ऐसी' और 2006 में आई 'डरना जरूरी है' में भी दिखाई दीं।

उन्होंने तमिल, तेलगू और बंगाली सिनेमा के लिए भी काम किया। इसके बाद उनकी फिल्में आती रही और औसत कामयाबी भी हासिल करती रही लेकिन उन्हें कोई करिश्माई सफलता नहीं मिली।

लेकिन सेक्स रैकेट में पकड़े जाने के कारण श्वेता बासु अचानक खूब चर्चाओं में आ गई और तब सामने आई ग्लैमर वर्ल्ड की काली हकीकत।

संजय दत्त

Child Stars Gone Bad

कहते हैं कि कुछ लोग मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं। संजय दत्त उनमें से एक थे। नरगिस और सुनील दत्त का बेटा होना ही अपने आपमें उपलब्धि थी फिर वे फिल्मों में भी आ गए। लेकिन विवादों के कभी उनका पीछा नहीं छोड़ा।

1972 में फिल्म 'रेशमा और शेरा' में बतौर बाल कलाकार कव्वाली गायक की भूमिका निभाई।

लेकिन आखिर अमीर मां-बाप के बिगड़ैल बच्चे निकले संजय दत्त। 1982 में संज दत्त को स्कूल में ड्रग के नशे से चूर पाया गया। इसके लिए इन्हें पांच महीने की जेल हुई।

1993 में हुए मुंबई बम धमाके के दौरान उनके घर से अवैध हथियार बरामद होने के कारण संजय दत्त लंबे समय तक जेल में रहे। सुनील दत्त के रसूख के बावजूद उन्हें जमानत नहीं मिल रही थी। मिली तो मुकदमे ने पीछा नहीं छोड़ा। आखिर उनको छह साल की सजा सुनाई गई।

2001 में भी संजय दत्त की डॉन छोटा शकील से बातचीत का एक ऑडियो लीक हुआ था। इसके बाद संजय दत्त का एक वीडियो एमएमएस जारी हुआ जिसमें उन्होंने शराब पीने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी लोगों के बारे में काफी कुछ कहा।

इस बीच बतौर एक्टर वे ठीक ठाक काम करने लगे लेकिन इन दिनों फिर जेल में हैं।

माइकल जैक्‍सन

Child Stars Gone Bad

बेशक अमरीकी पॉप गायक माइकल जैक्सन हमारे बीच नहीं है लेकिन 5 साल की उम्र में ही माइकल जैक्सन अपने संगीत की कारण मशहूर हो गए थे।

माइकल को किंग ऑफ पॉप के नाम से भी जाना जाता था। शानदार डांस और अपनी गायकी की बदौलत माइकल ने खूब नाम कमाया। लेकिन कुछ ही सालों में उनकी छवि खराब होने लगी।

1994 में जैक्सन पर एक बच्चे के यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा। एक पिता के रूप में भी माइकल की छवि खराब हुई। उन्होंने अपने दूसरे बेटे प्रिंस को जनता को दिखाने के लिए बालकनी से बाहर लटका दिया जिस पर विवाद हुआ कि वे बच्चे की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। बाद में जैक्सन ने इसे बड़ी गलती मानते हुए स्वीकार किया।

माइकल जैक्सन पर बनी 'लिविंग विथ माइकल जैक्सन' डॉक्यूमेंट्री से भी माइकल की छवि पर एक बार फिर दाग लगा।

2003 में माइकल पर फिर से बच्चों का यौन उत्पीड़न के आरोप लगे जिस कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा। दो साल बाद उन्हें कई आरोपों से मुक्त कर दिया गया।

फिर वे पैसों की किल्लत आदि को लेकर विवादों में रहे। आखिर में उनकी मौत भी विवादित ही रही।

ब्रिटनी स्पीयर्स

Child Stars Gone Bad

पॉप ‌गायिका और डांसर ब्रिटनी स्पीयर्स कम उम्र में ही लोकप्रिय हो गईं थीं लेकिन उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। 14 साल की उम्र में कौमार्यता खो देने का ऐलान करने वाली ब्रिटनी 15 साल की उम्र से ही नशा करने लगी थी।

16 साल की उम्र में ब्रिटनी से पॉप सुपरस्टार जस्टिन टिम्बरलेक के साथ सहवास किया था। खुद ब्रिटनी स्पीयर्स की मां का कहना है कि उनकी बेटी की अधिकत्तर समस्याएं किशोरावस्था से जुड़ी हैं।

'द सन' की खबर के मुताबिक, 'मिकी माउस क्लब’ से जुड़ने के बाद ही ब्रिटनी ने मादक पदार्थों का सेवन शुरू कर दिया था।

ब्रिटनी स्पीयर्स पर उनके पूर्व अंगरक्षक फर्नाडो फ्लोर्स ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। उनके मुताबिक, ब्रिटनी उन पर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डालती थी और उनके सामने नग्न धूमती थी। फर्नाडो फ्लोर्स ने ये आरोप भी लगाया था कि ब्रिटनी आपत्तिजनक हालत में उन्हें अपने बेडरूम में बुलाती थी और उनके सामने यौन संबंध भी बना चुकी है।

आपको बता दें, 32 वर्षीय पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स डिप्रेशन का भी शिकार हो चुकी है और उन पर नशीले पदार्थों के रैकेट में फंसने जैसे आरोप भी लग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed