फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   chetan bhagat became producer

चेतन भगत ने खेला है एक बड़ा फिल्मी जुआ

Thu, 13 Nov 2014 08:48 AM IST
Updated Thu, 13 Nov 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
chetan bhagat became producer

बॉलीवुड में फिल्मों की सफलता के लिए किसी को सबसे कम क्रेडिट दिया जाता है तो वह लेखक होता है। जबकि होना उल्टा चाहिए। अपने उपन्यासों के लिए युवाओं में लोकप्रिय लेखक चेतन भगत ने अब ऐसा दांव खेला है कि लोग हैरत में हैं। क्या उन्होंने गलती कर दी है?

विज्ञापन


असल में चेतन के दो उपन्यासों पर डिज्नी यूटीवी ने दो फिल्में (काय पो चे और 2 स्टेट्स) बनाई थीं। साथ ही अपनी फिल्म किक में भी स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर उनकी मदद ली थी। मगर अब खबर है कि चेतन ने डिज्नी यूटीवी के साथ अपने संबंध तोड़ लिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपने उपन्यास रिवोल्यूशन 2020 पर फिल्म बनाने के अधिकार इस कंपनी से वापस ले लिए हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्देशन की तैयारी कर रहे राज कुमार गुप्ता के साथ भी स्क्रिप्ट पर मतभेदों के चलते काम न करने का फैसला किया है। इसके बाद चेतन के पास उपन्यास के अधिकार वापस आ गए हैं और वह नए निर्माता के साथ उपन्यास पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनीं फिल्‍म को लेकर असहमति

chetan bhagat became producer

सूत्रों के अनुसार डिज्नी यूटीवी ने 2011 में चेतन से इस उपन्यास पर फिल्म बनाने के अधिकार दो साल के लिए हासिल किए थे। जब समय निकल गया तो समझौते को एक साल के लिए आगे बढ़ाया गया। अब यह साल भी नौ नवंबर को पूरा हो गया। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान चेतन और राज कुमार गुप्ता के बीच स्क्रिप्ट को लेकर असहमतियां पैदा होने लगी थीं और साथ ही स्टूडियो और चेतन के बीच पैसों को लेकर भी बात नहीं बन रही थी। ऐसे में चेतन ने तय किया कि वह स्टूडियो से उपन्यास पर फिल्म बनाने के अधिकार वापस ले लेंगे।

बताया जाता है राज कुमार गुप्ता इस फिल्म में मायरा कर्ण को हीरोइन बनाना चाहते थे। मायरा राज कुमार की फिल्म नो वन किल्ड जेसिका में जेसिका के रोल में थीं। राज कुमार का इरादा अब उन्हें बड़े पैमाने पर लॉन्च करने का था। परंतु चेतन और स्टूडियो, दोनों को यह बात नहीं जमी। वे चाहते थे कि राज कुमार ऐसा चेहरा लें जो बॉक्स ऑफिस पर बिकाऊ हो। जब 2 स्टेट्स हिट हुई तो आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर के नाम पर चर्चा हुई।

परंतु इस भी असहमति थी क्योंकि इस बात की गारंटी नहीं कि अर्जुन-आलिया की जोड़ी को दर्शक फिर से पसंद करेंगे। ऐसे में पिछले तीन महीनों से यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया था। चेतन को राज कुमार के द्वारा फिल्म की फाइनल स्क्रिप्ट भी पसंद नहीं आ रही थी। सूत्रों के मुताबिक चेतन को लग रहा था कि राज कुमार गुप्ता ने रिवोल्यूशन 2020 को कॉमर्शियल से ज्यादा आर्ट फिल्म जैसा बना डाला है।

भगत खुद करेंगे फिल्म प्रोड्यूस?

chetan bhagat became producer

चर्चा है कि चेतन भगत अब फिल्म निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। रिवोल्यूशन 2020 के अधिकार वापस उनके पास आने के बाद वह गंभीरता से इस बात पर विचार कर रहे हैं। हालांकि वह फिल्म को पूरी तरह से प्रोड्यूस करने के बजाय को-प्रोड्यूसर की भूमिका निभाना ज्यादा पसंद करेंगे। इसलिए वह उपन्यास के लिए अच्छे फिल्म निर्माता की तलाश में हैं।

वैसे डिज्नी यूटीवी के साथ उनका पैसे का हिसाब-किताब पूरा नहीं हुआ है, जैसे ही वह हो जाएगा चेतन की निर्मात की तलाश तेज हो जाएगी। उधर स्टूडियो के प्रवक्ता ने कहा है कि चेतन और स्टूडियो के बीच संबंधों में किसी तरह की खटास नहीं आई है। यह एक व्यावसायिक फैसला था कि उन्होंने अपने उपन्यास के अधिकार वापस ले लिए। अगर मौका मिला तो वे आगे भी साथ में काम करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed