फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Charak Day 2 And The Kerala Story 2 Day 10 Collection Amid T20 World Cup Final Match

क्या ‘द केरल स्टोरी 2’ पर पड़ा टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का असर? जानें ‘चरक’ ने वीकएंड पर किया कितना कलेक्शन

Sun, 08 Mar 2026 07:38 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 08 Mar 2026 07:38 PM IST
सार

Box Office Collection: फिल्म ‘चरक’ को रिलीज हुए दो दिन हुए हैं। इस फिल्म का कलेक्शन काफी कमजाेर रहा है। वहीं ‘द केरल स्टोरी 2’ ने भी सिनेमाघरों में दस दिन पूरे कर लिए हैं। जानिए, क्या इन फिल्मों ने रविवार को अपने कलेक्शन में इजाफा किया है।

विज्ञापन
Charak Day 2 And The Kerala Story 2 Day 10 Collection Amid T20 World Cup Final Match
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म ‘चरक’ और ‘द केरल स्टोरी 2’ में अलग-अलग विषयों पर संवेदनशील कहानी को दिखाया गया है। क्या रहा रविवार के दिन इन फिल्मों का कलेक्शन? क्या टी20 वर्ल्ड के जोश के बीच यह अपना कलेक्शन बढ़ा सकी? जानिए, रविवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट? 

विज्ञापन

Charak Day 2 And The Kerala Story 2 Day 10 Collection Amid T20 World Cup Final Match
फिल्म ‘चरक’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘चरक’ ने दूसरे दिन कितना कमाया? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘चरक’ ने दूसरे दिन 15 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं ओपनिंग डे पर 10 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 25 लाख रुपये हो चुका है। दूसरे दिन इस फिल्म के कलेक्शन में मामूली बढ़त दिखी लेकिन इसका प्रदर्शन सिनेमाघरों में मेकर्स के लिए निराश करने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Charak Day 2 And The Kerala Story 2 Day 10 Collection Amid T20 World Cup Final Match
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘द केरल स्टोरी 2’ का रविवार को क्या रहा हाल? 
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को सिनेमाघरों में लगे हुए 10 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म अब भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के दसवें दिन 2.71 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि फिल्म ने शनिवार को 3.85 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 32.21 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म को लेकर तमाम विवाद हुए लेकिन यह ठीक-ठाक कमाई कर रही है।  
विज्ञापन

Charak Day 2 And The Kerala Story 2 Day 10 Collection Amid T20 World Cup Final Match
फिल्म 'चरक' और 'द केरल स्टोरी 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है ‘चरक’ और ‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी?
फिल्म ‘चरक’ की कहानी एक थ्रिलर ड्रामा है। इसमें तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास की कहानी को दिखाया गया है। वहीं ‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी धर्मांतरण और लव जिहाद पर आधारित है। जिसमें मुख्यत: तीन लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जो प्यार के चक्कर में लव जिहाद का शिकार हो जाती हैं।

Charak Day 2 And The Kerala Story 2 Day 10 Collection Amid T20 World Cup Final Match
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' और 'अस्सी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
बाकी फिल्मों का क्या रहा कलेक्शन 
इन दिनों थिएटर में ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ भी मौजूद है। तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ ने रिलीज के 17वें दिन 18 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने रिलीज के 24वें दिन 43 लाख रुपये कमाए हैं। इस तरह देखा जाए तो सिर्फ ‘द केरल स्टोरी 2’ ही रविवार के दिन बेहतर कलेक्शन कर सकी है, बाकी सब फिल्मों की कमाई लाखों में सिमट गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed