फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cental railway earns record amount from film shooting in 2022 CSMT top site for filmmakers

Bollywood: फिल्मों की शूटिंग से इस साल मध्य रेलवे ने की बंपर कमाई, निर्माताओं की पहली पसंद रही यह जगह

Thu, 22 Dec 2022 10:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 22 Dec 2022 10:24 PM IST
सार

मध्य रेलवे के अनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस फिल्म शूटिंग के लिए सबसे पसंदीदा स्थान बना हुआ है। इस साल यहां पांच फिल्मों की शूटिंग की गई थी, इसके अलावा यहां एक विज्ञापन भी शूट किया गया है। 

विज्ञापन
Cental railway earns record amount from film shooting in 2022 CSMT top site for filmmakers
रेलवे स्टेशन पर फिल्म की शूटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की कई फिल्मों में आपने ट्रेन और रेलवे स्टेशन के सीन देखेंगे होंगे। इन फिल्मों की शूटिंग से रेलवे की अच्छी कमाई भी होती है। इस साल भी फिल्म इंडस्ट्री से रेलवे की अच्छी आमदनी हुई है। मध्य रेलवे ने साल 2022 में फिल्म की शूटिंग से 2.32 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई की है। इस बात की जानकारी एक रेलवे अधिकारी ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल यह कमाई 1.17 करोड़ थी। वहीं, इस साल शूटिंग के लिए निर्माताओं की पहली पसंद  प्रतिष्ठित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रहा।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Debina Bonnerjee: दूसरी बार मां बनने के बाद डिप्रेशन से जूझ रही हैं देबीना बनर्जी, बोलीं- हर मिनट आता है रोना
विज्ञापन

 

अधिकारी ने कहा कि किसी भी कैलेंडर वर्ष में मध्य रेलवे के लिए फिल्म की शूटिंग से यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई गई राशि है। उन्होंने बताया कि विभिन्न साइटों और रेल कोचों में शूटिंग की इजाजत देकर यह उपलब्धि हासिल की गई है। उन्होंने कहा, "अब तक कुल 14 फिल्मों की शूटिंग की गई है, जिनमें आठ फीचर फिल्में, तीन वेब सीरीज, एक डाक्यूमेंट्री, एक शॉर्ट फिल्म और एक विज्ञापन शामिल है। सबसे ज्यादा 1.27 करोड़ रुपये की कमाई फीचर फिल्म '2 ब्राइड्स' से हुई थी, जिसकी शूटिंग येओला, कान्हेगांव स्टेशनों पर 18 दिनों के लिए  एक 'शूटिंग स्पेशल' ट्रेन के साथ हुई। वहीं, पनवेल के पास आप्टा रेलवे स्टेशन पर तीन दिनों के लिए एक विशेष ट्रेन के साथ शूट की गई एक अन्य फीचर फिल्म के लिए 29.40 लाख रुपये लिए गए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Salman Khan: बॉलीवुड में जल्द नजर आएगा एक और टाइगर, शेरा के बेटे को लॉन्च करने की तैयारी में सलमान खान

बता दें कि रेलवे के अनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सबसे पसंदीदा फिल्म शूटिंग स्थान बना हुआ है। इस साल यहां पांच फिल्मों की शूटिंग की गई थी, जिसमें एफएमसीजी गुड्स का विज्ञापन भी शामिल  है।  मध्य रेलवे की ओर से यह बताया गया कि फिल्म शूटिंग की अनुमति में तेजी लाने के लिए हाल ही में सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया गया है। रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, "मध्य रेलवे ने अपनी सहज प्रक्रिया के साथ, फिल्म शूटिंग के लिए अपने स्थान का उपयोग करने के लिए प्रोडक्शन हाउस को आकर्षित किया और यह रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया।" अधिकारियों के अनुसार, स्लमडॉग मिलियनेयर, कमीने, रब ने बना दी जोड़ी, रा-वन, रावण, प्रेम रतन धन पायो, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, दबंग, दरबार, रंग दे बसंती, बागी, खाकी जैसी सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग पहले भी मध्य रेलवे परिसर में हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed