फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Celebrity Cricket League 2024 will be live streamed on JioCinema starting 23rd February

CCL 2024: इस ओटीटी पर स्ट्रीम होगा सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का 10वां सीजन, चौका-छक्का लगाते दिखेंगे ये सितारे

Fri, 02 Feb 2024 03:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 02 Feb 2024 03:00 PM IST
सार

इस बार सीसीएल चार सप्ताह से अधिक समय तक चलेगी। इसमें करीब 20 मनोरंजन मैच खेले जाएंगे। खेल प्रेमियों के साथ-साथ फिल्म प्रेमी भी इस लीग में खूब दिलचस्पी लेते हैं। वे इसे जियो सिनेमा पर देख सकेंगे। 

विज्ञापन
Celebrity Cricket League 2024 will be live streamed on JioCinema starting 23rd February
सीसीएल 2024 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) का 10वां सीजन आ रहा है। फिल्म जगत के नामी सितारे इसमें खेलते नजर आएंगे। 10वें सीजन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर होगी। सीसीएल में खेल के साथ-साथ ग्लैमर का तड़का है, क्योंकि इसमें फिल्म जगत के कई सितारे हिस्सा लेते हैं। इस बार ये लीग 23 फरवरी 2024 से शुरू होने जा रही है। इसे विशेष रूप से जियो सिनेमा पर प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन


इस दिन शुरू होगी लीग
इस बार सीसीएल चार सप्ताह से अधिक समय तक चलेगी। इसमें करीब 20 मनोरंजन मैच खेले जाएंगे। खेल प्रेमियों के साथ-साथ फिल्म प्रेमी भी इस लीग में खूब दिलचस्पी लेते हैं। वे इसे जियो सिनेमा पर देख सकेंगे। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी। इसके बाद से ये भारत का सबसे ज्यादा चर्चित और सर्वाधिक देखा जाने वाला एंटरटेनमेंट इवेंट बन गया है।
विज्ञापन


एक मंच पर आएंगी 200 फिल्मी हस्तियां 
सीसीएल 2024 में हिंदी, पंजाबी, भोजपुरी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित भारत के प्रमुख फिल्म उद्योगों का प्रतिनिधित्व करने वाली आठ टीमें शामिल हैं। सीसीएल के सीजन 10 में 200 से ज्यादा चर्चित फिल्मी हस्तियां एक मंच पर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)



ये सितारे लेंगे हिस्सा
सीसीएल से जुड़े दिग्गजों में मुंबई हीरोज के ब्रांड एंबेसडर सलमान खान, मुंबई हीरोज के कप्तान रितेश देशमुख, मुंबई हीरोज के मालिक सोहेल खान, तेलुगु वॉरियर्स के ब्रांड एंबेसडर वेंकटेश, तेलुगु वॉरियर्स के कप्तान अखिल अक्किनेनी शामिल हैं। इनके अलावा चेन्नई राइनोज के कप्तानआर्य, कर्नाटक बुलडोजर्स के कप्तान सुदीप, केरल स्ट्राइकर्स के सह-मालिक मोहनलाल, केरल स्ट्राइकर्स के कप्तान इंद्रजीत, भोजपुरी दबंग्स के कप्तान मनोज तिवारी, पंजाब दे शेर के कप्तानसोनू सूद और बंगाल टाइगर्स के मालिक बोनी कपूर शामिल होंगे।

रितेश देशमुख ने जताई खुशी
सीसीएल को लेकर रितेश देशमुख ने कहा, 'सीसीएल को लेकर मैं हमेशा से ही उत्सुक रहा हूं, बल्कि हम सभी रहे हैं। इससे जुड़ी खूबसूरत यादे हैं। मुझे याद है, जब मेरी शादी हुई तो अगले दिन मैं अपनी टीम के लिए मैच खेल रहा था। रिसेप्शन के समय, मेरे साथ कुछ टीम के सदस्य थे, जो मुझे एक कोने में ले गए और मुझे अगले दिन खेलने के लिए उन्होंने राजी किया'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed