फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Casting director Mukesh Chhabra and Vicky Sidana allegations of sexual harassment denies all claims

#MeToo कास्टिंग डायरेक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, महिला बोलीं- 'पहले सीन करके बताया फिर...'

Sat, 13 Oct 2018 02:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
Casting director Mukesh Chhabra and Vicky Sidana allegations of sexual harassment denies all claims
Mukesh Chhabra and Vicky Sidana

#MeToo कैंपेन ने बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। इस कैंपेन के तहत सिनेमाजगत का वह चेहरा लोगों के सामने आ रहा है जिसे जानकर हर कोई सन्नाटे में है। अब इस कड़ी में हिंदी सिनेमाजगत के कास्टिंग डायरेक्टर का नाम शामिल हो गया है। कास्टिंग डायरेक्टर पर 4 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


इन महिलाओं ने अपने नाम का खुलासा किए बिना ऑडिशन के दौरान कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा और विक्की सिदाना पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। हालांकि इन सभी आरोपों को मिड डे से बात करते हुए मुकेश छाबरा ने बेबुनियाद बताया है। इसके साथ ही कानूनी सहायता लेने की बात कही है।
विज्ञापन

इन महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा - 'उन्होंने हमसे एक सीन करने को कहा जिसमें हीरो और हीरोइन को एक दूसरे को गले लगाना था। उन्होंने मुझे पहले सीन करके बताया। इस दौरान उन्होंने मुझे जोर से पकड़ लिया। मैंने महसूस किया कि उनका हाथ पीछे की ओर था। मैं हैरान हो गई थी और तुरंत वहां से हट गई। उन्हें समझ में आ गया था कि मैंने ऐसा क्यों किया। फिर उन्होंने मुझसे कहा कि - मुझे लगा तुम कंफटेबल होगी क्योंकि बाकी लड़कियां रहती हैं।'

एक रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश छाबरा की फोन पर बात करते हुए रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। इस रिकॉर्डिंग में छाबरा किसी लड़की से कह रहे हैं कि 'तुम्हें समझौता करना होगा। जो लोग पॉवर में हैं उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे।' मुकेश छाबरा के अलावा विक्की सिदाना पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। एक महिला ने दावा किया है कि सिदाना ने फोटोशूट के दौरान उसकी बहन को जोर से पकड़ लिया था। महिला ने कहा - 'पहले वह मेरी बहन से बात कर रहा था इसके बाद जोर से पकड़ लिया। इसके बाद कहा तुम एक्ट्रेस क्यों नहीं बन जाती।'  

आपको बता दें, #MeToo कैंपेन के तहत नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, गणेश आचार्य, साजिद खान, विकास बहल, रजत कपूर और आलोक नाथ पर यौन शोषण का आरोप लग चुका है। इन खुलासों ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed