{"_id":"60f2546d10bf3f240c127955","slug":"cartoonist-and-filmmaker-gautam-benegal-dies-at-56-die-to-cardiac-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवसान: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कार्टूनिस्ट गौतम बेनेगल नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अवसान: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कार्टूनिस्ट गौतम बेनेगल नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से निधन
Sat, 17 Jul 2021 09:24 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 17 Jul 2021 09:24 AM IST
सार
- गौतम बेनेगल का दिल का दौरा पड़ने से निधन।
- महज 56 वर्ष थी कार्टूनिस्ट, लेखक और पेंटर की उम्र।
- गौतम के दोस्त ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी।
विज्ञापन
गौतम बंगाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, लेखक, पेंटर, कार्टूनिस्ट और एनिमेटेड फिल्ममेकर गौतम बेनेगल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र महज 56 वर्ष थी। गौतम बेनेगल के निधन की खबर उनके दोस्त कैजाद कोटवाल ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
विज्ञापन
कैजाद लिखते हैं, 'मैं गहरे सदमे में हूं। गौतम बंगाल नहीं रहे। कल ही हम एक दूसरे को मैसेज भेज रहे थे। भारत के लिए एक बड़ा दुख, खासतौर पर उनके आर्टिस्ट फैंस के लिए। मैं अभी भी इसपर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं।'
विज्ञापन
गौतम बेनेगल के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर ही उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'गौतम, मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि आप अब नहीं रहे। मैं आपके प्रेरणादायक पोस्ट पढ़ता था और वही मेरा दिन अच्छा बनाते थे। मैं उन्हें मिस करूंगा।' अन्य एक यूजर ने लिखा, 'क्या शॉकिंग खबर है। मुझे भरोसा नहीं हो रहा। कई सालों से फेसबुक पर हम दोस्त रहे और अब वो नहीं रहा। एक अच्छा पेंटर, लेखक, फिल्ममेकर हमेशा के लिए चला गया।'
विज्ञापन
गौतम बेनेगल ने 16 साल की उम्र में बच्चों की मैगजीन 'संदेश' बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने भारत के फिल्म प्रभाग के लिए फिल्में बनाईं और उनकी फिल्मों को तेहरान, बेलारूस, हिरोशिमा और काहिरा में फिल्म समारोहों के लिए भी नामांकित किया गया है। उन्हें 2010: द प्रिंस एंड द क्राउन ऑफ स्टोन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार (रजतकमल) से सम्मानित किया गया।