फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   can this movie be reliese

ये सेक्सी फिल्म क्या भारत में हो सकेगी रिलीज?

Wed, 18 Feb 2015 06:36 PM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
can this movie be reliese

बीते वेलेंटाइन डे पर दुनिया भर में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 50 शेड्स ऑफ ग्रे के बारे में एक बात तय है कि वह मूल रूप में भारत में रिलीज नहीं हो सकेगी। संयुक्त अरब अमीरात और मलेशिया में इस फिल्म पर प्रतिबंध लग चुके हैं।

विज्ञापन


भारत में भी इसकी रिलीज पर सवाल खड़े होने लगे हैं क्योंकि सेक्स को केंद्रीय विषय के रूप में रख कर बनी इस फिल्म में 20 मिनट के ऐसे अंतरंग दृश्य हैं, जिन्हें किसी हाल में हरी झंडी नहीं मिल सकती। इन्हें निकाल देने के बाद फिल्म की कहानी का ढांचा पूरी तरह से बिखर जाएगा और उसकी विषयवस्तु बेकार हो जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे में क्या निर्माता फिल्म को भारत में रिलीज करना चाहेंगे, यह बड़ा सवाल है। अगर यह फिल्म रिलीज हो गई तो फिर भारतीय फिल्मकार भविष्य में सवाल करेंगे कि उनकी फिल्मों में ऐसे दृश्य क्यों नहीं दिखाए जा सकते?

विज्ञापन
विज्ञापन

सीन कटे तो फिल्म है बेकार

can this movie be reliese

सूत्रों के अनुसार सेंसर बोर्ड में इस फिल्म की अर्जी लगी हुई है और वहां अभी तक प्रदर्शन नहीं हुआ है। निर्माताओं को उम्मीद है कि इसे फरवरी के अंत या मार्च में रिलीज कर सकेंगे, परंतु जानकारों का कहना है कि तमाम कोशिशों के बावजूद इसे मई से पहले रिलीज कर पाना कठिन होगा।

यह भी हो सकता है कि सेंसर इतने कट बताए कि निर्माता कदम पीछे खींच लें। बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक जब सेंसर के सदस्य फिल्म में कट सुझा देंगे तो इसके बाद अमेरिका में यह तय होगा कि वे माने जाएं या नहीं।

इस बीच फिल्म की बेहद बोल्ड थीम को लेकर चुटकुले बनने लगे हैं कि भारत में 50 शेड्स ऑफ ग्रे की लंबाई मात्र तीन मिनट होगी, शुरू के टाइटल और अंत के क्रेडिट। सेंसर बोर्ड के सदस्य अशोक पंडित के अनुसार, यह बात गलत है कि फिल्म भारत में रिलीज हो ही नहीं सकती।

एक बार बोर्ड के सदस्य इसे देखें, फिर कोई बात करना ठीक होगा। हॉलीवुड फिल्मों के लिए सेंसर बोर्ड के जो सामान्य पैमाने हैं, उन्हीं के आधार पर 50 शेड्स ऑफ ग्रे को भी देखा जाएगा।

अमेरिका और यूरोप में इस फिल्म को जोरदार ओपनिंग लगी है और वहां यह पहले ही हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाने वाली केवल वयस्कों की फिल्म बन गई है। इसका सीक्वल बनाने की तैयारी भी हॉलीवुड में शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed