{"_id":"c62be2b2-9135-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"buy-your-sleep-at-sona-spa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद का सौदा करना सिखाएगी 'सोना स्पा' फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नींद का सौदा करना सिखाएगी 'सोना स्पा' फिल्म
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 20 Mar 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
22 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म 'सोना स्पा' का विषय दिलचस्प है। फिल्म इस बात को मनोरंजक तरीके से दिखाएगी कि आप रात में काम करें और कोई दूसरा आपके बदले सोए। एक तरह से यह नींद का सौदा होगा।
विज्ञापन
फिल्म में स्पा चलाने वाली कुछ लड़कियां प्रोफशनली नींद का सौदा करती हैं। वह लोगों से पैसे लेकर उनकी नींद पूरी करती है। फिल्म के जो ट्रेलर अभी टीवी पर आए हैं उसमें फिल्म के मुख्य किरदार नसीरुदीन शाह कहते हैं 'लड़कियां आपके साथ नहीं, आपके लिए सोएंगी'। यह अपने तरह का एक नया कांसेप्ट होगा।
विज्ञापन
मकरंद देशपांडे निर्देशित इस फिल्म में नसीरुदीन शाह के साथ श्रुति व्यास और पूजा प्रधान की भी भूमिका होगी। नसीर साहब इस फिल्म में स्पा चलाने वाला बाबा दयानंद की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
यह फिल्म इस फिल्म के निर्देशक मकरंद देशपांडे द्वारा लिखित और निर्देशित एक प्ले पर आधारित है। फिल्म काम की वजह से नींद को एवाइड करने की समस्या मनोरंजक तरीके से दिखाएगी।