फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   boxoffice collection of shahrukh khan film raees

कमाई के मामले में 'रईस' ने 'काबिल' को दी मात, एक दिन में कमा लिए इतने करोड़

Thu, 26 Jan 2017 06:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Jan 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
boxoffice collection of shahrukh khan film raees
श्‍ााहरुख्‍ा ख्‍ाान

शाहरुख खान की मूवी 'रईस' ने बॉक्सऑफिस में धमाकेदार ओपनिंग की है। रईस ने पहले दिन 20.42 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। एक्सपर्ट के अनुसार,  25 जनवरी को छुट्टी नहीं थी इसके बावजूद 'रईस' का पहले दिन का बिजनेस काफी अच्छा रहा। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड में अच्छी संख्या में दर्शक मूवी देखने आएंगे। फिल्म की कमाई निराशाजनक नहीं रही। 

विज्ञापन


ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल भी 25 जनवरी को ही रिलीज हुई है। कमाई के मामले में काबिल, रईस से काफी पीछे है। 'काबिल' ने पहले दिन 10.43 करोड़ रुपए की कमाई की है। दोनों फिल्मों की कहानी एक-दूसरे से अलग है। ऋतिक की फिल्म में रिवेंज ड्रामा दिखाया गया है। जोकि आजकल ज्यादातर फिल्मों की कहानी होती है। वहीं शाहरुख की फिल्म की कहानी गुजरात और वहां के राजनीतिक भ्रष्टाचार के इर्द-गिर्द घूमती है। 
विज्ञापन


फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अभिनय की प्रशंसा उनकी गंभीरता के साथ एक हास्य कलाकार के रूप में हुई है। फिल्म की शुरुआत पाकिस्तानी अभीनेत्री माहिरा खान की एंट्री से हुई। इस फिल्म से ही माहिरा ने बालीवुड में अपने करियर की शुरुआत की है। फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है। वहीं इसके प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed