{"_id":"593656584f1c1b821c9c853c","slug":"box-office-collection-of-baywatch-baahubali-2-dangal-sachin-a-billion-dreams-hindi-medium","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये रहा 'बाहुबली 2', 'हिंदी मीडियम' और 'सचिन' का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये रहा 'बाहुबली 2', 'हिंदी मीडियम' और 'सचिन' का कलेक्शन
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर पिछले कुछ दिनों में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। जहां 'बाहुबली 2' पिछले एक महीने से धमाल मचा रही है वहीं प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वहीं पिछले महीने रिलीज हुई 'हिंदी मीडियम' और 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' भी अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है।
भारत में 2 जून को रिलीज हुई 'बेवॉच' ने 4 दिनों में 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म ने साथ में रिलीज हुई दूसरी हॉलीवुड फिल्म 'वंडर वुमेन' को पीछे छोड़ दिया है। 'वंडर वुमेन' की अब तक की कुल कमाई 9.62 करोड़ है।
वहीं ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' की बात की जाए तो फिल्म 1700 करोड़ के करीब पहुंच गई है। इसने भारत में 1,353 करोड़ और विदेशों में 308 करोड़ कमा लिए हैं। इसके टक्कर में चल रही आमिर खान की 'दंगल' के आंकड़े ठीक इससे उलट हैं। 'दंगल' ने जहां विदेश में 1,000 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं वहीं फिल्म की भारत में कमाई कुछ 400 करोड़ के पास है।
विज्ञापन
मास्टर ब्लासटर सचिन तेंदुलर के जीवन पर बनी फिल्न 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' भी दर्शकों की खूब वाहवाही लूट रही है। फिल्म ने 10 दिनों में सभी भाषाओं में 46.91 करोड़ कमा लिए हैं। इस डॉक्यू-ड्रामा फिल्म की कमाई फीचर फिल्म 'हिंदी मीडियम' के पास पहुंच गई है। इरफान खान और सबा कमर की 'हिंदी मीडियम' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म की ओपनिंग खराब रही थी लेकिन बाद में इसने रफ्तार पकड़ी और अब इसकी कमाई 50.90 करोड़ हो गई है। अब देखना ये होगा कि अगले हफ्ते रिलीज हो रही दो बड़ी फिल्मों 'राब्ता' और 'बहन होगी तेरी' के आगे ये फिल्में कितना टिक पाती हैं।