फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Border 2 Sunny deol announced the movie Produced by Bhushan Kumar directed by Anurag Singh

Border 2: 'एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने, आ रहा है फिर से', 'बॉर्डर 2' का हुआ आधिकारिक एलान

Thu, 13 Jun 2024 10:52 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 13 Jun 2024 10:52 AM IST
सार

सनी ने सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा का वीडियो शेयर किया। 'बॉर्डर 2' जेपी दत्ता की 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। यह 13 जून 1997 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
 

विज्ञापन
Border 2 Sunny deol announced the movie Produced by Bhushan Kumar directed by Anurag Singh
बॉर्डर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'गदर 2' के बाद सनी देओल के सितारे बुलंदियों पर हैं। इस फिल्म के बाद अभिनेता कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस बीच उनकी एक कल्ट क्लासिक फिल्म बॉडर के सीक्वल का आज धमाकेदार अंदाज में एलान हो गया है, जिसने उनके फैंस की खुशी को दोगुना कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा का वीडियो शेयर किया। 'बॉर्डर 2' जेपी दत्ता की 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। यह 13 जून 1997 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन


बॉर्डर 2 का हुआ आधिकारिक एलान
वीडियो में सनी देओल की दमदार आवाज सुनने को मिल रही है, जिसमें वह कहते हैं, " 27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने, हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने, आ रहा है।" घोषणा वीडियो में 'बॉर्डर 2' को "भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म" बताया गया है। वीडियो की पृष्ठभूमि में रूप कुमार राठौड़ और सोनू निगम का 'संदेशे आते हैं' गाना बजता है। बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे।
विज्ञापन


बाकी कलाकारों की नहीं हुई घोषणा
इससे पहले वे दिल बोले हड़िप्पा, जट्ट एंड जूलियट, पंजाब 1984 और केसरी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।  निर्माताओं ने अभी तक फिल्म के बाकी कलाकारों की घोषणा नहीं की है। बॉर्डर 2 जेपी दत्ता की 1997 की हिट वॉर ड्रामा बॉर्डर का सीक्वल है । 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बनी इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, कुलभूषण खरबंदा और पुनीत इस्सर जैसे कई कलाकार शामिल थे। देओल ने मेजर कुलदीप सिंह की भूमिका निभाई थी, जो एक सख्त सरदार थे और अपनी बटालियन का नेतृत्व करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैकी श्रॉफ ने मनाई थी 27वीं सालगिरह
इससे पहले जैकी श्रॉफ ने बॉर्डर की 27वीं सालगिरह मनाई और फिल्म से एक वीडियो क्लिप शेयर की। उन्होंने फिल्म में विंग कमांडर एंडी बाजवा की भूमिका निभाई थी।




 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed