फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Boney Kapoor shares a picture with Khushi Kapoor while watching a horror movie at home

Instagram: बोनी कपूर ने बेटी संग शेयर की तस्वीर, डर के मारे पिता से लिपटी नजर आईं खुशी कपूर

Fri, 14 Jan 2022 08:57 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 14 Jan 2022 08:57 PM IST
सार

बोनी कपूर इस तस्वीर अपनी बेटी खुशी कपूर के साथ घर में फिल्म देखते हुए नजर आ रहे हैं। खुशी भी किसी छोटे बच्चे की तरह सहमी हुई अपने पिता के कंधे पर ढुड्डी टिकाकर लिपटी हुई फिल्म देख रही हैं।

विज्ञापन
Boney Kapoor shares a picture with Khushi Kapoor while watching a horror movie at home
khushi kappor, boney kapoor - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इस समय कोरोना के चलते सिनेमा घरों को भले ही बंद कर दिया गया हो लेकिन लोग अपने घर की स्क्रीन्स पर अभी भी खूब फिल्में देख रहे हैं, इन्हीं में से एक हैं फिल्म निर्माता बोनी कपूर। बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वे अपनी बेटी खुशी कपूर के साथ घर में फिल्म देखते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं खुशी भी किसी छोटे बच्चे की तरह सहमी हुई अपने पिता के कंधे पर चेहरा टिकाकर लिपटी हुई फिल्म देख रही हैं।

विज्ञापन

डर के मारे पिता से लिपटी नजर आईं खुशी कपूर-
बोनी कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, घर पर एक डरावनी फिल्म देखना'। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि खुशी डर के मारे अपने पिता से लिपटी हुई हैं तो वहीं बोनी कपूर ने भी अपनी बेटी को पकड़ा हुआ है। खुशी कपूर भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पिता के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती रहती हैं।

पत्नी श्री देवी के साथ शेयर की थी थ्रोबैक तस्वीर-
अगर बात करें बोनी कपूर की तो वह फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अभी हाल ही में बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों ही आइस्क्रीम खाते नजर आ रहे थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन

खुशी कपूर ने न्यूयॉर्क से ली है अभिनय की ट्रेनिंग-
आपको बता दें कि खुशी कपूर ने न्यूयॉर्क ने एक साल तक एक्टिंग सीखने की ट्रेनिंग भी ली है। आपको बता दें कि उनकी बहन अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी उसी संस्थान से पढ़ाई की है। इस समय चर्चा है कि इस साल खुशी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed