Instagram: बोनी कपूर ने बेटी संग शेयर की तस्वीर, डर के मारे पिता से लिपटी नजर आईं खुशी कपूर
बोनी कपूर इस तस्वीर अपनी बेटी खुशी कपूर के साथ घर में फिल्म देखते हुए नजर आ रहे हैं। खुशी भी किसी छोटे बच्चे की तरह सहमी हुई अपने पिता के कंधे पर ढुड्डी टिकाकर लिपटी हुई फिल्म देख रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस समय कोरोना के चलते सिनेमा घरों को भले ही बंद कर दिया गया हो लेकिन लोग अपने घर की स्क्रीन्स पर अभी भी खूब फिल्में देख रहे हैं, इन्हीं में से एक हैं फिल्म निर्माता बोनी कपूर। बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वे अपनी बेटी खुशी कपूर के साथ घर में फिल्म देखते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं खुशी भी किसी छोटे बच्चे की तरह सहमी हुई अपने पिता के कंधे पर चेहरा टिकाकर लिपटी हुई फिल्म देख रही हैं।
डर के मारे पिता से लिपटी नजर आईं खुशी कपूर-
बोनी कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, घर पर एक डरावनी फिल्म देखना'। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि खुशी डर के मारे अपने पिता से लिपटी हुई हैं तो वहीं बोनी कपूर ने भी अपनी बेटी को पकड़ा हुआ है। खुशी कपूर भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पिता के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती रहती हैं।
पत्नी श्री देवी के साथ शेयर की थी थ्रोबैक तस्वीर-
अगर बात करें बोनी कपूर की तो वह फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अभी हाल ही में बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों ही आइस्क्रीम खाते नजर आ रहे थे।
खुशी कपूर ने न्यूयॉर्क से ली है अभिनय की ट्रेनिंग-
आपको बता दें कि खुशी कपूर ने न्यूयॉर्क ने एक साल तक एक्टिंग सीखने की ट्रेनिंग भी ली है। आपको बता दें कि उनकी बहन अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी उसी संस्थान से पढ़ाई की है। इस समय चर्चा है कि इस साल खुशी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।