दिया मिर्जा को बोमन ईरानी ने दिया बड़ा धोखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोमन ईरानी ने दिया मिर्जा को आठ साल पहले दिया वादा तोड़ दिया है। दिया के अपने पिता के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं। 2006 में दिया और बोमन के बीच भावनात्मक संबंध बने तो बोमन ने दिया से वादा किया कि वह उनकी शादी में कन्यादान की रस्म निभाएंगे।
2006 में रिलीज हुई फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई में बोमन ईरानी ने दिया मिर्जा के पिता की भूमिका अदा की थी। यह वादा उसी समय किया गया था। इसका जिक्र कुछ समय पहले दिया की ओर से किया गया।
पर नहीं आए शादी में
कन्यादान करने की बड़ी बात करने वाले बोमन ईरानी कन्यादान तो छो़ड़िए शादी में पहुंचे तक नहीं। दीया ने 18 अक्टूबर को दिल्ली में अपने बिजनेस पार्टनर साहिल सांघा के साथ शादी रचाई।
इधर बोमन के न आने की वजहें भी मीडिया में आने लगी हैं। हालांकि बोमन इस बारे में कुछ भी नहीं बोले हैं और न ही दिया की तरफ से इस बारे में कुछ कहा गया।
बताया जा रहा है कि फराह खान अपनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के इंड क्रेडिट के लिए एक गाना शूट कर रही थीं। बोमन के साथ फिल्म की पूरी कास्ट को इस मौके पर मौजूद रहना था। इसी वजह से बोमन मुंबई से बाहर नहीं निकल पाए।