फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood top news this week 7th to 13th october

सुभाष घई पर रेप के आरोप से लेकर काजोल तक, बॉलीवुड की इन 5 खबरों ने हफ्ते भर खूब बटोरीं सुर्खियां

Sun, 14 Oct 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Oct 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
bollywood top news this week 7th to 13th october
Subhash Ghai

सुभाष घई पर रेप का आरोप

विज्ञापन

'ताल', 'खलनायक' और 'परदेस' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले सुभाष घई पर भी उनकी पूर्व कर्मचारी ने रेप करने का आरोप लगाया है हालांकि सुभाष घई ने इन सभी आरोपों को नकारा है और कहा कि वो मानहानि का दावा करेंगे। महिला ने बताया कि सुभाष घई ने उनको नशीला पदार्थ दिया था। इसके बाद होटल में ले जाकर उनका रेप किया। महिला ने अपनी आपबीती राइटर महिमा कुकरेजा को बताई थी। महिमा ने ही अपनी पोस्ट के जरिए ये राज खोला।

बिपाशा ने बताई साजिद खान की सच्चाई
डायरेक्टर साजिद खान पर भी यौन शोषण का आरोप लगा है। #MeToo के तहत एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा, रैचल वाइट और पत्रकार करिश्मा उपाध्याय उनके खिलाफ खुलकर बोली हैं। विवाद बढ़ता देख साजिद खान ने फिल्म हाउसफुल 4 से किनारा कर लिया है। इन तीनों के बाद एक्ट्रेस बिपास बसु ने भी साजिद खान के साथ अनुभव शेयर किए हैं। बिपाशा ने ट्विटर पर लिखा कि 'उसका (साजिद खान) महिलाओं के प्रति व्यवहार हमेशा से ऐसा ही रहा है। जो कि फिल्म के सेट पर मुझे डिस्टर्ब करता था। वो खुलेआम गंदे जोक्स बोलता था। लड़कियों के प्रति वो असभ्य था।' बिपाशा ने साजिद खान के साथ फिल्म 'हमशक्ल्स' की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक नाथ पर रेप का आरोप
#MeToo के तहत एक्टर आलोक नाथ पर राइटर और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने रेप का आरोप लगाया है। आलोक नाथ का नाम सामने आने पर सभी सकते में हैं। विनता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने कहा, 'एक बार मैं आलोक नाथ के घर पर हुई पार्टी में शामिल हुई। वहां से देर रात दो बजे के करीब घर जाने के लिए निकली। ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया था। आलोक नाथ ने मुझे घर छोड़ने की पेशकश की। विनता ने आगे लिखा 'मैं उस पर भरोसा करके गाड़ी में बैठ गई। इसके बाद मेरे मुंह में और ज्यादा शराब डाली गई और मेरे साथ काफी हिंसा की गई। अगले दिन जब मैं दोपहर को उठी, तो मैं काफी दर्द में थी। मेरे साथ रेप ही नहीं बल्कि मुझे घर ले जाकर नृशंस व्यवहार किया गया था।' विनता के आरोपों के बाद आलोक नाथ ने उन पर मानहानि का केस किया है।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर 4 फिल्में रिलीज
इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर एक साथ चार फिल्में रिलीज हुईं। इन सब फिल्मों में सबसे चर्चित फिल्म काजोल की 'हेलीकॉप्टर ईला' है। 'हेलीकॉप्टर ईला' के अलावा गोविंदा की 'फ्रायडे', 'तुम्बाड' और 'जलेबी' फिल्म भी रिलीज हुई है। ओपनिंग डे पर इनमें से कोई फिल्म अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई। अब देखना होगा कि वीकेंड में फिल्मों का कलेक्शन कैसा रहता है।

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने लिए सात फेरे
एक्ट्रेस युविका चौधरी और एक्टर प्रिंस नरूला ने मुंबई में धूमधाम से शादी कर ली। दोनों की शादी में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत की मशहूर हस्तियां पहुंचीं। शादी समारोह में नेहा धूपिया, तब्बू, सोहेल खान, सुनील शेट्टी के अलावा रणविजय सिंह, प्रियांक शर्मा, करण मेहरा और वरुण सूद भी दिखाई दिए। युविका और प्रिंस एक साथ 'बिग बॉस सीजन 9' में नजर आए थे। इस शो के दौरान ही इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। शो के दौरान ही प्रिंस ने युविका को प्रपोज किया था तभी से यह दोनों रिलेशनशिप में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed