फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood playback singers and thier troubled life

बॉलीवुड के गायकों की ये सच्चाइयां कम ही सामने आती हैं!

Sat, 04 Jul 2015 02:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 04 Jul 2015 02:10 PM IST
विज्ञापन
bollywood playback singers and thier troubled life

सिर्फ बॉलीवुड अभिनेता ही नहीं अक्सर अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में रहते हैं बल्कि ये प्लेबैक सिंगर और कम्पोजर भी अपने खराब रिश्तों की वजह से मीडिया में सुर्खियां बटोरते दिखते हैं। इनमें सबसे पहले जो नाम आता है वो है उदित नारायण का।

विज्ञापन


अपने बेहतरीन गानों के लिए हमेशा से चर्चा में रहने वाले उदित की निजी जिंदगी उस समय चर्चा का विषय बनी जब अचानक से उनके बीते हुए कल से एक औरत ने आकर दावा किया कि वो उदित की पहली पत्नी हैं। इनका नाम था रंजना झा।
विज्ञापन


उदित ने पहले तो इसका मीडिया में जमकर खंडन किया और रंजना को झूठा बताया। लेकिन बात तब और बिगड़ गई जब इस महिला ने सबूत के तौर पर राशन कार्ड और तस्वीरें बिहार महिला कमीशन के सामने रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महीनों के विवाद के बाद उदित ने स्वीकार किया कि रंजना ही उनकी पहली पत्नी हैं। बाद में उदित की दूसरी पत्नी दीपा ने मीडिया के सामने 'घर परिवार में होता रहता है' कहकर रंजना को अपनी बहन स्वीकारा और परिवार में सबकुछ ठीक कहकर बात को संभाला।

सोनू-सुनिधि के चक्कर में बीवी हुई खफा

bollywood playback singers and thier troubled life

मशहूर गायक और अभिनेता सोनू निगम की सुरीली आवाज के सभी कायल रहें हैं पर उनकी निजी जिंदगी कुछ खास सुरीली नहीं रहीं। 2005 में उनकी पत्नी मधुरिमा के साथ उनके संबंध एक समय के बाद काफी खराब हो गए और ये तक सामने आया कि दोनों ही एक घर में साथ तो रहते हैं पर एक दूसरे से बात नहीं करते।

वजह थी कोई दूसरी औरत, जिसमें सबसे पहले नाम आया सुनिधि चौहान का। साथ ही सोनू का नाम बाल ठाकरे के बेटे जयदेव ठाकरे की पूर्व पत्नी स्मिता ठाकरे का साथ भी जोड़ा गया।

एक इंटरव्यू के दौरान सोनू ने मधुरिमा के साथ उनके संबंध खराब होने की बात भी स्वीकारी लेकिन बाद में सब कुछ ठीक होने की बात सामने आई और दोनों ही काफी खुश भी दिखाई दिए।

अनु से अलीशा हुई परेशान

bollywood playback singers and thier troubled life

संगीत निर्देशक अनु मलिक भी कई बार अपने रिश्तों के चलते चर्चा में रहें। अनु अपनी शादी नहीं बल्कि मशहूर पॉप स्टार अलीशा चिनॉय के साथ उनके रिश्तों में खटास आने की वजह से सुर्खियों में आए।

हुआ यूं की अलीशा ने 1996 में अनु पर यौन उत्पीड़न की आरोप लगाया और हर्जाने के तौर पर 2 करोड़ की मांग की। इसके बाद अलीशा को हर्जाने के बजाय अनु ने 2 करोड़ का मानहानि का दावा ठोंका।

इसके बाद दोनों ने साथ काम ना करने की कसम खाई पर कुछ समय बाद पिछला सबकुछ भुलाकर फिल्म 'इश्क विश्क' में साथ काम करते दिखे।

सुखविंदर पर शराब पीकर मार-पीट का आरोप लगा

bollywood playback singers and thier troubled life

पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह भी अपनी पत्नी तेजपाल कौर के साथ संबंध खराब होने के चलते चर्चा में आए।

फिल्म 'लकी कबूतर' एक गाने को उनकी पत्नी तेजपाल ने लिखा था पर सुखविंदर ने इसे चोरी करके अपने नाम से किसी और को बेच दिया।

इस मामले ने खूब तूल पकड़ा। बाद में दोनों की तलाक भी हो गया। तेजपाल ने सुखविंदर पर शराब पाकर मार-पीट का भी आरोप लगाया था। अब दोनों का तलाक हो चुका है और सुखविंदर 2003 में दूसरी शादी करने का भी ऐलान कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed