फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Express Anger Over Haryana Punjab Violence After Ram Rahim Singh Convicted OF Rape

डेरा समर्थकों की हिंसा पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा

Sat, 26 Aug 2017 08:41 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 26 Aug 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Express Anger Over Haryana Punjab Violence After Ram Rahim Singh Convicted OF Rape
ऋषि कपूर, फरहान अख्तर
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कल सीबीआई कोर्ट ने साध्वी से रेप मामले में दोषी करार दिया है। इसके बाद से पंचकूला समेत हरियाणा और पंजाब में डेरा के समर्थकों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इस हिंसा में अभी तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से अधिक लोग घायल हैं। इस हिंसा से दुखी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का डेरा समर्थकों पर गुस्सा फूटा है।
विज्ञापन


अभिनेता ऋषि कपूर ने लिखा कि इस हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई डेरा के पैसों से होनी चाहिए। 'गुरमीत फॉलोअर्स को शर्म आनी चाहिए, आपके लिए मेरे मन में कोई इज्जत नहीं है।' ऋषि ने राधे मां, गुरमीत राम रहीम, नित्यानंद और आसाराम की तस्वीर डालते हुए लिखा कि ये सभी फ्रॉड हैं और इन्हें सजा होनी चाहिए।
विज्ञापन

 

 


फरहान अख्तर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। फरहान ने लिखा, 'पीड़ितों के बारे में सोचें, उन्हें ये सब देख कर कितना बुरा लग रहा होगा। कृपया शांति बनाए रखें और पुलिस को अपना काम करने दें।'
 


एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने लिखा कि एक बार फिर धर्म के नाम पर हिंसा की जा रही है।
 


अनुपम खेर ने लिखा, 'लगता है राम रहीम ने अपने फॉलोअर्स को हिंसा ही सिखाई है।'
 

Bollywood Express Anger Over Haryana Punjab Violence After Ram Rahim Singh Convicted OF Rape
रवीना टंडन, गौतम रोडे
रवीना टंडन ने लिखा कि समर्थकों का दंगा करना दिखाता है कि राम रहीम कैसे हैं।







वहीं टीवी अभिनेता गौतम रोडे ने कहा कि बीजेपी को संभल जाना चाहिए, इससे पहले की देर हो जाए।








विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed