Allu Arjun Bollywood Debut: बॉलीवुड में एंट्री करने पर बोले अल्लू अर्जुन, सामने रखी बड़ी शर्त
हाल ही में, साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेता ने बॉलीवुड में काम करने पर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने हिंदी फिल्मोंं में आने से पहले अपनी एक शर्त भी बताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्में देकर फैंस को अपना दीवाना बनाया है। वह बेशक साउथ फिल्मों में ही नजर आते हैं लेकिन उनकी फिल्में हिंदी दर्शकों के बीच भी धमाल मचाती हैं और इसी वजह से आज के समय में अल्लू अर्जुन बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर दे रहे हैं। कुछ समय पहले उनकी फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ रिलीज हुई, जिसके हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए। ऐसे में अब बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर्स अल्लू अर्जुन के साथ काम करना चाहते हैं लेकिन लगता है अल्लू अर्जुन अभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखेंगे। उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेता ने अपने बॉलीवुड डेब्यू पर बात की है।
अल्लू अर्जुन ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें एक फिल्म का ऑफिर मिला है लेकिन उन्हें वो कुछ खास पसंद नहीं है। अभिनेता ने कहा, ‘मुझे एक फिल्म का ऑफर मिला है लेकिन वो मुझे कुछ खास पसंद नहीं आई है। मैं हिंदी फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हूं लेकिन बस एक अच्छी स्टोरी होनी चाहिए।' इसके अभिनेता ने बताया कि वह हिंदी फिल्मों में उस स्क्रिप्ट का चुनाव करेंगे, जिसमें उन्हें किसी अभिनेता के सहायक की भूमिका नहीं निभानी होगी।
अल्लू अर्जुन ने कहा, ‘अगर किसी को मेरे पास आना है तो ऐसे ही ऑफर लेकर आए, जिसमें नायक की मुख्य भूमिका हो। इसके अलावा मुझे किसी चीज में दिलचस्पी नहीं होगी और इसे अच्छी तरह समझा जाना चाहिए। मुझे कोई दूसरा रोल भी नहीं चाहिए। इस बात का कोई मतलब नहीं बनता कि एक बड़े स्टार को आप दूसरा रोल ऑफर करें, इससे फिल्म को ही नुकसान होता है। इसी वजह से आपको मुख्य नायक को लीड एक्टर के रूप में काम देना चाहिए।
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ 17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ की कमाई कर ली है।