फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood actress Shraddha Kapoor spotted at Ajay Devgn office

डायरेक्ट-प्रोड्यूसर से काम मांगने में नहीं शरमा रहीं श्रद्धा कपूर, इस स्टार की बनना चाहती हैं हीरोइन

Wed, 23 May 2018 10:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 23 May 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Shraddha Kapoor spotted at Ajay Devgn office
फाइल फोटो
बीते दो साल में 'रॉक ऑन-2' 'ओके जानू' 'हाफ गर्लफ्रेंड' और हसीना पारकर जैसी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रहने के बाद श्रद्धा कपूर फिर पैर जमाने की कोशिश में हैं। साइना नेहवाल की उनकी बायोपिक बैडमिंटन की ट्रेनिंग के बावजूद शुरू नहीं हो सकी और पिछले दिनों शाहिद कपूर के साथ बत्ती गुल मीटर चालू भी निर्माता की वजह से अटक गई।
विज्ञापन


हालांकि अब इसके फिर शुरू होने की खबरें हैं मगर श्रद्धा ने इधर अपनी रणनीति बदली है। वह बड़े सितारों के साथ पर्दे पर दिखना चाहती हैं और खुद निर्माता.निर्देशकों से बिना हिचक के काम मांग रही हैं। उनकी कोशिश ऐसे ऐक्टरों के साथ काम करने की है जो मार्केट में जमे हुए हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों उन्होंने इन दिनों स्टारडम के शिखर पर खड़े राजकुमार राव के साथ हॉरर कॉमेडी स्त्री की शूटिंग पूरी की। खबर है कि अब उन्होंने प्यार का पंचनामा से लेकर सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी हिट फिल्में बनाने वाले निर्देशक लव रंजन की फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood actress Shraddha Kapoor spotted at Ajay Devgn office
Shraddha Kapoor
लव इस फिल्म के लिए अजय देवगन और रणबीर कपूर को साइन कर चुके हैं। बताया जाता है कि उनकी फिल्मों में दो हीरोइनों की जगह खाली है। यह बात जैसे ही श्रद्धा को पता चली उन्होंने अजय देवगन के ऑफिस जाकर उनसे मुलाकात की।

श्रद्धा ने अजय से कहा कि वह लव रंजन की फिल्म में उनके साथ काम करने की इच्छुक हैं। अजय ने उन्हें लव से बात करने का भरोसा दिलाया है। जानकारों के अनुसार इन दिनों मल्टीस्टारर फिल्में कम बन रही हैं क्योंकि अक्सर सितारों की डेट्स एक साथ मिलने की समस्या हो जाती है। ऐसे में श्रद्धा का खुद फिल्म में दिलचस्पी लेना और निर्देशक को उसकी जरूरत के हिसाब से डेट्स देना लव की फिल्म में उनकी एंट्री के दरवाजे खोल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed