फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood actress sapna pabbi said, I am not a porn star

बॉलीवुड हीरोइन ने कहा 'मैं कोई पोर्न स्टार नहीं हूं'!

Thu, 29 Jan 2015 02:44 PM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 02:44 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress sapna pabbi said, I am not a porn star

भट्ट कैंप की फिल्म 'खमोशियां' से बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सपना पब्बी का कहना है कि वह कोई पोर्न स्टार नहीं है। हालांकि फिल्म में सपना ने जमकर बोल्ड सीन दिए हैं, जो आजकल चर्चा में है।

विज्ञापन


'खमोशियां' फिल्म में सपना पब्बी के बोल्ड सीन को लेकर बॉलीवुड में चर्चाओं का दौर जारी है। लेकिन खबर है कि सपना ने शूटिंग का हवाला देते हुए कहा है कि 'मैं कोई पोर्न स्टार नहीं हूं।'
विज्ञापन

फिल्म की शू‌टिंग के समय बोल्ड सीन करने से कर दिया था मना

Bollywood actress sapna pabbi said, I am not a porn star

खबर है कि सपना पब्बी ने अपने को-स्टार्स गुरमीत और अली के साथ बेड सीन करना था, जिसके लिए उन्होंने पहले मना कर दिया था।

इसके बाद वे सीधे डाइरेक्टर के पास गईं और उन्होंने कहा कि 'मैं कोई पोर्न स्टार नहीं हूं।' हालांकि स्क्रिप्ट सुनते समय इस बोल्ड सीन को उन्होंने ओके कहा था।

इसके बाद डाइरेक्टर विक्रम भट्ट ने सपना को समझाने की कोशिश की, लेकिन सपना नहीं मानी। माना जा रहा है कि उसके बाद से सपना और विक्रम के बीच कड़वाहट आ गई है।

भट्ट कैंप की नई सनसनी हैं सपना पब्बी

Bollywood actress sapna pabbi said, I am not a porn star

बॉलीवुड में अपनी एंट्री को लेरकर सपना पब्बी काफी उत्साहित हैं। सपना का कहना है कि 'खामोशियां' में कुछ सीन्स को लेकर उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

फिल्म की स्क्रिप्ट सुनते समय बोल्ड सीन को ओके कहने वाली सपना को जब सीन की शूटिंग करनी थी तो उन्हें परेशानी होने लगी। सपना इंटिमेट सीन के दौरान अनकंर्फटेबल लगीं।

भट्ट कैंप हमेशा नए चेहरों को दर्शकों के सामने लाने का काम करते हैं। मल्लिका शेरावत, कंगना रनौत समेत कितनी ही एक्ट्रेस ने भट्ट कैंप से अपने करियर की शुरुआत की है। भट्ट कैंप की इस इरोटिक थ्रिलर फिल्म में सपना पब्बी के साथ गुरमीत चौधरी और अली फजल मुख्य किरदारों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed