फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood actress rani mukherjee immerse her father remains in sangam

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी पहुंची इलाहाबाद, संगम में विसर्जित कीं पिता की अस्थियां

Tue, 24 Oct 2017 02:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा Updated Tue, 24 Oct 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
bollywood actress rani mukherjee immerse her father remains in sangam
रानी मुखर्जी
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने सोमवार को पति आदित्य चोपड़ा के साथ संगम पर अपने पिता राम मुखर्जी की अस्थियां विसर्जित कीं। नम आंखों से उन्होंने पिता की स्मृतियों को प्रणाम किया। अपने ऊपर संगम का जल छिड़का और संगम को नमन किया। इससे पहले उन्होंने तीर्थ पुरोहित प्रमोद मिश्रा ‘मुसई दादा’ के संगम घाट पर पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और पूजन किया।
विज्ञापन


संगम पर बंगाली समाज के तीर्थ पुरोहितों सहित रानी के साथ आए तीर्थपुरोहित ने अस्थिविसर्जन का कर्मकांड कराया। रानी परिजनों के साथ चार्टर्ड प्लेन से तकरीबन साढे़ नौ बजे इलाहाबाद पहुंचीं। फिर कार से सभी सीधे बोट क्लब से मोटरबोट के माध्यम से वह संगम गईं जहां उन्होंने पिता की अस्थियां संगम को समर्पित कीं। अस्थि विसर्जन के फौरन बाद रानी मुंबई लौट गईं।
विज्ञापन

सभी रस्में खुले बालों के साथ पूरा कीं

बोट क्लब घाट से लेकर संगम तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यह सभी इतने गुपचुप तरीके से हुआ कि किसी को कोई खबर नहीं हुई। संगम पर अस्थि विसर्जन के बाद पूरा परिवार अन्य धार्मिक स्थलों पर अस्थि विसर्जन के लिए रवाना हो गया।

रानी मुखर्जी ने सफेद लांग कुर्ती पहन रखी थी, जिस पर नीचे की तरफ  एक ओर बड़ा सा फूल बना हुआ था। वह माथे पर बिंदी लगाए हुए थीं और आंखों पर बड़े आकार का काला चश्मा पहन रखा था। अस्थि विसर्जन के दौरान उन्होंने चुनरी गाड़ी में ही छोड़ दी थी और सभी रस्में खुले बालों के साथ पूरी कीं। निर्देशक भाई राजा मुखर्जी ने धोती कुर्ता पहन रखा था।

पिता की अस्थियों के विसर्जन को ऐश्वर्या भी थीं आईं

इस दौरान रानी मुखर्जी और परिवार के लोगों ने किसी खासकर मीडियाकर्मियों से कोई बात नहीं की। यहां तक कि उन्होंने सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन में रिकार्ड पलों को भी अनुरोध करके डिलीट करा दिया।

रानी से पहले पांच अगस्त को अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी पति अभिषेक बच्चन के साथ पिता कृष्णराज शर्मा की अस्थियां विसर्जित करने के लिए ऐसे ही गुपचुप तरीके से इलाहाबाद आई थीं। तब उनके साथ वाराणसी से उनके तीर्थपुरोहित आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed