{"_id":"5b090ab44f1c1bb06e8b4aea","slug":"bollywood-actress-priyanka-chopra-to-start-shooting-for-film-bharat-from-july","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस महीने से शुरू होगी 'भारत' की शूटिंग, सलमान के साथ रोमांस करेंगी प्रियंका चोपड़ा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस महीने से शुरू होगी 'भारत' की शूटिंग, सलमान के साथ रोमांस करेंगी प्रियंका चोपड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 26 May 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा वैसे तो हॉलीवुड में अपने टीवी शो क्वांटिको को लेकर व्यस्त हैं लेकिन भारत में भी उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब वे परदेस से लौटकर देस में अपनी नई फिल्म भारत की शूटिंग शुरू करेंगी। फैंस इस बात से भी उत्साहित हैं कि पिग्गी चोप्स एक लंबे अरसे के बाद बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ नजर आएंगी।
हालांकि सलमान खान इन दिनों फिल्म रेस 3 के प्रमोशन में व्यस्त हैं पर भारत को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान भारत की शूटिंग शुरू कर चुके हैं और प्रियंका चोपड़ा के इससे जुड़ने का इंतजार कर रहे हैं। अब खबर आ गई है कि प्रियंका इस फिल्म से अगले महीने जुड़ेगी।
बृहस्पतिवार को क्वांटिको के तीसरे सीजन का प्रीमियर था। इस दौरान प्रियंका ने एक फेसबुक चैट में इस बात का खुलासा कर दिया कि वह भारत की शूटिंग इस साल जुलाई के महीने से शुरू कर देंगी। पर प्रियंका ने साथ ही ये भी कहा कि ऐसा उन्हें लगता है लेकिन इस बारे में वो पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं।

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक सफलता की सीढ़िया चढ़ती चली जा रही हैं और फिल्मों के साथ-साथ कई और काम भी कर रही हैं। बहुत कम ऐसी अभिनेत्रियां होती हैं जो कि इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाब रहती हैं।
प्रियंका और सलमान ने अब तक 'मुझसे शादी करोगे' 'सलाम ए इश्क' और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में साथ काम किया है। सलमान खान के साथ काम करने को लेकर प्रियंका ने कहा कि उनके साथ काम करना हमेशा अच्छा ही रहता है।
फिल्म 'भारत' एक कोरियन मूवी 'ओड टू माई फादर' का रीमेक है। इसमें हमारे देश के आजादी के समय से अब तक का सफर दिखाया जाएगा।