फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood actress Kareena kapoor shares selfie from Pataudi Palace on instagram

सोशल मीडिया: करीना कपूर खान ने पटौदी पैलेस से शेयर की सेल्फी, स्वेटर पहन लॉन में चिल करती दिखीं

Thu, 18 Nov 2021 02:54 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 18 Nov 2021 02:54 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इस वक्त पटौदी पैलेस में है। इसकी जानकारी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए मिली है। दरअसल, करीना कपूर खान ने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पटौदी पैलेस से धूप का लुत्फ उठाने वाली सेल्फी शेयर की।
 

विज्ञापन
bollywood actress Kareena kapoor shares selfie from Pataudi Palace on instagram
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इस वक्त पटौदी पैलेस में हैं। इसकी जानकारी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए मिली है। दरअसल, करीना कपूर खान ने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पटौदी पैलेस से धूप का लुत्फ उठाने वाली सेल्फी शेयर की। इस सेल्फी में करीना कपूर स्वेटर पहने हुए दिख रही हैं। वह लॉन में धूप में चिल करती हुई दिख रही हैं।

विज्ञापन


लाल रंग के स्वेटर में लॉन में धूप का लुत्फ उठाती दिखीं करीना
इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की गई तस्वीर में करीना कपूर खान ने लाल रंग का स्वेटर पहना हुआ है। इस स्वेटर पर एनवाईसी लिखा हुआ है। करीना बालों को पकड़े हुए सेल्फी क्लिक कर रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर में कोई कैप्शन नहीं दिया है। फोटो पर 'स्वेटर वेदर' स्टिकर जोड़ा गया है। फोटो में उनके पीछे लॉन दिख रहा है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि करीना और उनके पति अभिनेता सैफ अली खान ने इस साल की दिवाली तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ पुश्तैनी संपत्ति पटौदी पैलेस में मनाई थी। जिसकी तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अभिनेत्री करीना ने इंस्टा पर दिवाली की पारिवारिक तस्वीर साझा की थी। जिसमें वह तैमूर, जहांगीर और सैफ के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। करीना कपूर खान इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। सैफ के जन्मदिन पर जब वह परिवार के साथ मालदीव में थीं, उस वक्त भी उन्होंने वहां से पति और बैटों तैमूर और जहांगीर की कई तस्वीरें शेयर की थी। करीना कपूर खान की आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म आने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा, वह 'तख्त' में रणवीर सिंह, विकी कौशल, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर के साथ भी दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed