फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actor kunal married to Amitabh Bachchan's niece

एक्टर ने अमिताभ बच्चन की भतीजी से रचाई शादी!

Tue, 10 Feb 2015 06:58 PM IST
Updated Tue, 10 Feb 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
 Bollywood Actor kunal married to Amitabh Bachchan's niece

बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर ने अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन से शादी कर ली है। नैना अमिताभ बच्चन की भतीजी और अजिताभ बच्चन और रमोला की बिटिया हैं। सोमवार को शिशेल्स में एक निजी समारोह में दोनों ने शादी की रस्में निभाईं।

विज्ञापन


नैना बच्चन इंवेस्टमेंट बैंकर हैं और हाल में दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हुई हैं। कुणाल और नैना पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। पिछले साल दोनों की सगाई हुई थी। हाल ही में अभिषेक बच्चन की सरप्राइज बर्थ डे पार्टी में भी दोनों साथ नजर आए थे। दोनों की मुलाकात अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने कराई थी।

विज्ञापन

दोनों सेलिब्रिटीज ने गुपचुप रचाई शादी

 Bollywood Actor kunal married to Amitabh Bachchan's niece

खबर है कि कुणाल कपूर और नैना बच्चन ने गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि आइलैंड ऑफ सीशेल्स में हुई इस शादी में उनके परिवार के लोग भी शामिल हुए। लेकिन इस बात का ख्याल रखा गया कि इससे पहले किसी को भी इस बात की भनक न लगे।

इससे पहले इनके एंगेजमेंट की भनक भी किसी को नहीं मिल पाई थी। रंग दे बसंती फिल्म के अदाकार कुणाल कपूर और नैना बच्चन के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed