फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood actor Anupam Kher shared the photo on social media and said I like this

सोशल मीडिया: अनुपम खेर ने शेयर की फोटो और लिखी यह बात, यूजर्स बोले- आपका हेयर स्टाइल पसंद है!

Tue, 23 Nov 2021 02:54 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 23 Nov 2021 02:54 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने इसके कैप्शन में लिखा है, मुझे यह फोटो पसंद है। उम्मीद करता हूं कि आपको भी पसंद आये।

विज्ञापन
Bollywood actor Anupam Kher shared the photo on social media and said I like this
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने इसके कैप्शन में लिखा है, मुझे यह फोटो पसंद है। उम्मीद करता हूं कि आपको भी पसंद आये। उनकी इस फोटो को उनके प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर टिप्पणियां भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


यूजर ने लिखा- आपकी हेयर स्टाइल पसंद है
अनुपम खेर की इस फोटो को अब तक 21 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर जमकर कमेंट आये हैं। एक यूजर ने लिखा- आपकी हेयर स्टाइल पसंद है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरे पति की हेयर स्टाइल भी आपकी तरह है। मुझे आपकी हेयर स्टाइल से प्यार है..।  एक अन्य यूजर ने मौज लेते हुए कहा- माशा अल्लाह हर जगह बहुत चमक है। खासकर आपके सिर पर। वहीं अन्य यूजर अनुपम खेर के लुक और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन


एक यूजर ने लिखा है, अनुपम,अद्वितीय, सुंदर। इससे पहले  सोमवार को अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- 'जिन्हें सपने देखना अच्छा लगता है उन्हें रात छोटी लगती है। जिन्हें सपने पूरे करना अच्छा लगता है उन्हें दिन छोटा लगता है।' उनके इस खूबसूरत विचार को उनके फैंस की तरफ से जमकर तारीफ मिली थी। गौरतलब है कि इससे पहले भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्रेरक वाक्य लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था- जहां तक रास्ता दिख रहा है, वहां तक चलिए। आगे का रास्ता वहां पहुंचने के बाद दिखने लगेगा।' 

फिल्मों में अपने अलग तरह के किरदार और अभिनय के लिए जाने जाने वाले अनुपम खेर सोशल मीडिया पर अपनी मां दुलारी के साथ संवाद के भी कई वीडियो अपलोड करते रहते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed