फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bold scene controversy of 3 am film shooting

अंतरंग सीन की शूटिंग के समय पहुंची पत्नी

Mon, 22 Sep 2014 07:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला मुंबई Updated Mon, 22 Sep 2014 07:34 AM IST
विज्ञापन
bold scene controversy of 3 am film shooting
किसी हीरो को हीरोइन के साथ इस तरह के अंतरंग दृश्य की शूटिंग करनी हो और उसकी पत्नी वहां पहुंच जाए तो क्या हो?
विज्ञापन


यूं तो हीरो-हीरोइन के लिए किसी भी तरह का अंतरंग दृश्य करना कड़ी परीक्षा की तरह होता है लेकिन इस हफ्ते रिलीज होने जा रही फिल्म ‘3 एएम’ के हीरो रणविजय सिंह के सामने एक अलग ही चुनौती थी।

बताया जा रहा है कि फिल्म में रणविजय और हीरोइन अनंदिता नायर के बीच एक सेक्सी सीन फिल्मया गया है, जो काफी हॉट है। यह तो सभी जानते हैं कि फिल्मी हीरो-हीरोइन के जीवनसाथी अक्सर नहीं चाहते कि उन्हें पर्दे पर कुछ ऐसा-वैसा दृश्य देखना पड़े।
विज्ञापन


परंतु कहानी की डिमांड का क्या किया जा सकता है? उस पर हीरो अक्सर अपनी पत्नी द्वारा रखी गई बंदिशों नहीं मानते हैं। रणविजय सिंह की कुछ महीने पहले ही शादी हुई है। बताया जा रहा है कि फिल्म का अंतरंग सीन जब शूट हो रहा था तो उनकी पत्नी सैट पर पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, जब सीन शूट हो रहा था तो वह मॉनीटर के सामने खड़ी होकर गौर से अपनी पति की हरकतों को देख रही थीं। रणविजय इस बात से असमंजस में पड़ गए कि पत्नी के सामने कैसे अनंदिता के साथ सीन को शूट करें।


खैर, जैसे-तैसे उन्होंने ओके लायक शॉट दिया, तब जाकर पत्नी घर गईं। तब लोगों ने कहा कि हीरो के लिए यह भी शादी का साइड इफेक्ट है। रणविजय इस अनुभव के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed