बॉबी देओल ने बेटे आर्यमन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की खास तस्वीर; लिखा- 'लव यू मोस्ट'
Bobby Deol Son Aryaman Birthday: आज बॉबी देओल के बेटे आर्यमन का जन्मदिन है। इस खुशी के मौके पर बॉबी ने सोशल मीडिया पर बेटे के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ बॉबी ने एक प्यार भरा नोट भी लिखा है।
विस्तार
बॉबी का पोस्ट
बॉबी ने इंस्टाग्राम पर अपने बड़े बेटे आर्यमन के साथ अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों पिता-बेटे एक साथ पोज देते बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस प्यारी तस्वीर के साथ बॉबी ने आर्यमन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'मेरे फरिश्ते आर्यमन जन्मदिन मुबारक हो।' इसी के साथ बॉबी ने यह भी लिखा कि वह आर्यमन से बहुत प्यार करते हैं।
सेलेब्स ने दी बधाई
आर्यमन की बुआ एशा देओल ने बॉबी की इस पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। चंकी पांडे और उनकी पत्नी भावना ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो आर्यमन, ढेर सारा प्यार', अभिनेता रजत बेदी ने लिखा, 'हमारे बॉबी जूनियर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं- सबसे हैंडसम लड़का', अतुल अग्निहोत्री, आलिम हकीम, सेलिना जेटली और ट्विंकल खन्ना ने आर्यमन को जन्मदिन की बधाई दी है।
कौन हैं आर्यमन देओल
आर्यमन देओल, अभिनेता बॉबी देओल और तान्या देओल के बड़े बेटे हैं, जो बॉलीवुड में अपने डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। उनका जन्म 16 जून 2001 को हुआ था। वह दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के पोते हैं।
आर्यमन ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से फाइनेंस में अपनी पढ़ाई पूरी की है। आर्यमन लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन उनकी आकर्षक तस्वीरों और स्टाइल को देखकर अक्सर प्रशंसकों द्वारा उनकी तुलना उनके दादा धर्मेंद्र और पिता बॉबी देओल से करते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या दर्शकों को पसंद आ रहा ‘हॉन्टेड 3डी’ का खौफनाक अंदाज? जानें 5वें दिन मंगलवार का कलेक्शन