फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bobby Deol Reveals He Has Been Sober For 1.5 Years Says Quit Drinking improved my relationship with family

बॉबी देओल ने डेढ़ साल से नहीं पी शराब, बोले- ‘नशा छोड़ने के बाद बेहतर हुए रिश्ते; बदल गया आसपास का माहौल’

Tue, 14 Apr 2026 10:54 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 14 Apr 2026 10:54 PM IST
सार

Bobby Deol: बॉबी देओल ने अपने मुश्किल दिनों को याद किया, जब वो शराब के आदी हो गए थे। साथ ही उन्होंने बताया कितने दिनों से नहीं पी शराब और शराब छोड़ने के हुए क्या फायदे…

विज्ञापन
Bobby Deol Reveals He Has Been Sober For 1.5 Years Says Quit Drinking improved my relationship with family
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘एनिमल’ की सफलता के बाद से बॉबी देओल लगातार बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मों में सक्रिय हैं। वो कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। वहीं आने वाले वक्त में भी उनकी पाइपलाइन में कई बड़ी फिल्में हैं। हालांकि, बीच में जब बॉबी का मुश्किल वक्त था, तब वो शराब के आदी हो गए थे। जिसके चलते उनके रिश्तों और संबंधों पर भी इसका असर दिखने लगा था। लेकिन जल्द ही बॉबी को अपनी इस गलती का एहसास हो गया और उन्होंने इस आदत को छोड़ दिया। हाल ही में बॉबी ने अपने उस वक्त को याद किया और एक अभिनेता के लिए उसका चेहरा और शरीर कितना जरूरी होता है, इसको लेकर बात की।

विज्ञापन
Trending Videos

Bobby Deol Reveals He Has Been Sober For 1.5 Years Says Quit Drinking improved my relationship with family
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iambobbydeol

डेढ़-दो साल से नहीं पी शराब
एस्क्वायर इंडिया के साथ बातचीत के दौरान बॉबी ने कहा कि एक अभिनेता के लिए आपका शरीर और आपका चेहरा ही वो चीजें हैं जिन्हें आप बेचते हैं। मैं इसके साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ़ रही है, मैं कुछ साल पहले की तुलना में जल्दी थक जाता हूं। मुझे अपना ज्यादा ख्याल रखना होगा।

मैं अब पिछले डेढ़ साल से शराब नहीं पी रहा हूं। शराब छोड़ने से मेरे आसपास का माहौल भी बदल गया है। इस दौरान मुझे इसकी कमी भी महसूस नहीं होती। बल्कि, मैं सोचता रहता हूं कि अरे, ये इतना आसान था? दो जन्मदिन और दो नए साल बीत गए हैं और मुझे शराब पीने की इच्छा नहीं हुई। इसने मुझे हैरान कर दिया।

पिता धर्मेंद्र को भी थी शराब की लत
बॉबी ने अपने पिता धर्मेंद्र की शराब की लत के बारे में बताते हुए कहा कि मैंने देखा है कि यह क्या कर सकती है। शराब छोड़ने से मुझे किसी भी समय, किसी भी परिस्थिति में शारीरिक और भावनात्मक रूप से मौजूद रहने में मदद मिली है। इससे मेरे परिवार के साथ मेरा रिश्ता सबसे ज्यादा मजबूत हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bobby Deol Reveals He Has Been Sober For 1.5 Years Says Quit Drinking improved my relationship with family
फिल्म 'बंदर' में बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉबी देओल की पाइपलाइन में हैं कई बड़ी फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल आखिरी बार पिछले साल आई आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आए थे। उससे पहले वो पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ में भी दिखे थे। बॉबी देओल की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। जिनमें ‘जन नायकन’ जो इस साल की शुरुआत में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अभी तक अटकी हुई है।

इसके अलावा यशराज के स्पाई यूनिवर्स की ‘अल्फा’ भी है। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और शरवरी वाघ प्रमुख भूमिकाओं में दिखेंगी। फिलहाल बॉबी देओल अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘बंदर’ की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं। यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को कई फिल्म फेस्टिवल्स में काफी सराहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed