फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   BMC Registerd FIR Against Arbaaz Khan Sohail Khan and Nirvaan Khan For violating covid norms

सोहेल और अरबाज खान के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कोरोना गाइडलाइन तोड़ने का लगा आरोप

Mon, 04 Jan 2021 11:40 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 04 Jan 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
BMC Registerd FIR Against Arbaaz Khan Sohail Khan and Nirvaan Khan For violating covid norms
अरबाज, सोहेल, सलमान - फोटो : फाइल

कोरोना महामारी के दौर में जहां एक तरफ सभी लोग काफी सावधानी बरत रहे हैं। ऐसे में सलमान खान के दोनों भाई सोहेल खान और अरबाज खान के ऊपर कोरोना की गाइडलाइन के उल्लंघन का आरोप लगा है। जिसके चलते अरबाज, सोहेल और सोहेल के बेटे निर्वाण के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है। अरबाज, सोहेल और उनके बेटे निर्वान को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में क्वारंटाइन किया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल सोहेल खान, उनके बेटे निर्वान खान और भाई अरबाज खान ये तीनों 25 दिसंबर को यूएई से मुंबई आए। इन सभी को वापस लौटने के बाद ताज होटल में क्वारंटीन होना था लेकिन ऐसा ना कर ये तीनों सीधे अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में चले गए। इसके चलते तीनों के ऊपर ये मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि भले ही इन दिनों लॉकडाउन से लोगों को राहत मिल गई हो। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से सभी लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के तहत सभी गाइडलाइन्स का पालन करना अनिवार्य है। लेकिन लॉकडाउन खत्म होने के बाद कई सारे बॉलीवुड एक्टर्स ने विदेशों में छुट्टियां मनाईं या शूटिंग की। कई सितारों ने तो इन गाइडलाइन्स का अच्छे से पालन किया। परंतु कुछ सितारों ने इसमें लापरवाही बरती है।

सलमान खान के दोनों भाई सोहेल खान और अरबाज खान भी ऐसी लापरवाही बरतते नजर आए। इसके बाद बीएमसी ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। बीएमसी का सख्त रवैया देख लग रहा है कि ये सितारे अब मुश्किल में घिरने वाले हैं।

पढ़ें: इस तारीख से बंद हो जाएगा 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' शो, मुख्य अभिनेत्री ने किया सनसनीखेज खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed