फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   blockbuster Hit YRF Pathaan Created History Film grosses 832 crore worldwide Shahrukh Khan Deepika Padukone

Pathaan: पठान ने 12वें दिन तोड़ा एक और रिकॉर्ड, फिल्म ने वैश्विक स्तर पर इतने करोड़ कमाकर रचा इतिहास

Mon, 06 Feb 2023 10:56 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 06 Feb 2023 10:56 PM IST
सार

पठान की रिलीज का 12वां दिन है। फिल्म ने अपने 12वें दिन भारत में यानी दूसरे रविवार को 28.50 करोड़ नेट की कमाई की। वहीं, दुनियाभर में पठान की कमाई 832 करोड़ रुपये पहुंच गई। इसके बाद पठान दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई।

विज्ञापन
blockbuster Hit YRF Pathaan Created History Film grosses 832 crore worldwide Shahrukh Khan Deepika Padukone
Pathaan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने रिलीज के दिन से लेकर अभी तक कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। पठान बॉक्स ऑफिस पर 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। पठान को अभी तक दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर है और हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रही है। पठान भारत से लेकर विदेशों में भी तहलका मचा रही है। फिल्म का प्रदर्शन विदेशों में भी काफी अच्छा रहा है। वहीं, दुनियाभर में पठान की कमाई 832 करोड़ रुपये पहुंच गई। इसके बाद पठान दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई।

विज्ञापन

blockbuster Hit YRF Pathaan Created History Film grosses 832 crore worldwide Shahrukh Khan Deepika Padukone
Pathaan - फोटो : सोशल मीडिया

पठान ने रचा इतिहास 
आज फिल्म की रिलीज का 12वां दिन है। फिल्म ने अपने 12वें दिन भारत में यानी दूसरे रविवार को 28.50 करोड़ नेट (हिंदी - 27.50 करोड़, सभी डब संस्करण - एक करोड़) की कमाई की। वहीं, 12वें दिन पठान ने विदेशों में 38.66 मिलियन डॉलर की कमाई की। अभी तक भारत में फिल्म ने 429 करोड़ की कमाई की, जिससे पठान की कमाई का वैश्विक आंकड़ा 832 करोड़ (भारत सकल: 515 करोड़, विदेशों में: 317.20 करोड़) पहुंच गया। इसके बाद पठान दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। साथ ही, यह YRF के बैनर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी हो गई है। YRF के स्पाई यूनिवर्स की फिल्में एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान ब्लॉकबस्टर हिट रही हैं। 

Auron Mein Kahan Dum Tha: शुरू हुई नीरज पांडे की नई फिल्म की शूटिंग, फिर जमेगी तब्बू-अजय देवगन की जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

blockbuster Hit YRF Pathaan Created History Film grosses 832 crore worldwide Shahrukh Khan Deepika Padukone
Pathaan - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान के कैमियो ने मचाया धमाल
पठान में दर्शकों को सलमान खान का कैमियो भी देखने को मिला, जिसके चलते दर्शकों को खूब मजा आया। सलमान की एंट्री पर थिएटर में लोगों ने जमकर सीटियां बजाईं। बता दें कि पठान फिल्म से शाहरुख खान ने बॉलीवुड में चार साल बाद वापसी की। इससे पहले शाहरुख फिल्म जीरो में नजर आए थे। 

The Romantics: सितारों ने एक सुर में की ‘बॉलीवुड’ शब्द की भर्त्सना, यश चोपड़ा पर बनी सीरीज में खुलकर रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed