'द ग्रेट खली' के नाम से हिंदुस्तान ही नहीं, दुनिया के बहुत सारे लोग परिचित होंगे। कभी प्रो रेसलिंग में पूरी दुनिया में धमाका करने वाले 'द ग्रेट खली' का आज जन्मदिन है। आगे की स्लाइड्स में जानें, खली से जुड़ी दिलचस्प बातें...
रेसलिंग की दुनिया में धमाका करने वाले 'द ग्रेट खली' के बारे में एक बात सभी लोग नहीं जानते। वो है उनके सीने के बारे में। 'द ग्रेट खली' का सीना 56 इंची होने से कहीं ज्यादा 63 इंच का है। जी हां, सही पढ़ा आपने। खली रेसलिंग की दुनिया के सबसे लंबे खिलाड़ी हैं। खली कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं।
’द ग्रेट खली’ के नाम से मशहूर भारतीय मूल के डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर का असली नाम दिलीप सिंह राणा है। वो रेसलिंग में आने से पहले पंजाब पुलिस में काम करते थे। खली की लंबाई 7 फुट 1 इंच है। उनकी ये लंबाई उन्हें बाकियों पर भारी रखती है। खली का वजन 157 किलो है, जो लगभग 347 पाउंड के बराबर है।
4 of 9
द ग्रेट खली
- फोटो : अमर उजाला
खली बॉलीवुड में 'रामा-द सेवियर', 'कुश्ती' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं, तो 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शो में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं।
द ग्रेट खली में इतना दम है कि उनकी मार की वजह से ब्रायन ओंग नाम के रेसलर की मौत हो गई। ये 28 मई 2001 की घटना है। वो समय खली के करियर का शुरुआती समय था। खली ने ब्रायन को सर के बराबर उठाकर रिंग में जोरदार तरीके से पटका था जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद प्रमोशनल कंपनी ने ब्रायन के परिवार को 1.3 मिलियन डॉलर का मुआवजा दिया था।