{"_id":"4208955e2a1da9f9cc5bad68687cbe89","slug":"bipasha-basu-herman-baveza","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस खास दोस्ती पर चुप हैं बिपाशा बसु","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस खास दोस्ती पर चुप हैं बिपाशा बसु
अमर उजाला,मुंबई
Updated Sun, 15 Dec 2013 02:34 PM IST
विज्ञापन
बिपाशा बसु किसी खास दोस्त का नाम खुद से जोड़े जाने पर बिल्कुल चुप्पी साधे हुए हैं।
बिपाशा बसु के लिए 2013 कुछ खास नहीं रहा। वह दो फिल्मों में पर्दे पर दिखीं, मगर कोई करिश्मा नहीं कर सकीं। फिल्म ‘आत्मा’ फ्लॉप रही और ‘रेस-2’ की कामयाबी का सेहरा उनके सिर नहीं बंधा। वह एक छोटे-से रोल में थीं।
बीते कुछ समय से बिपाशा की चर्चा ऐक्टर हरमन बावेजा के साथ अपनी दोस्ती को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। चर्चाएं तो यहां तक है कि दोस्ती बढ़ कर प्यार में बदल चुकी है और बिपाशा-हरमन अगले साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
लेकिन बिपाशा इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना चाहतीं। बिपाशा के अनुसार उन्होंने पिछली गलतियों (जॉन अब्राहम...?) से सबक सीखा है कि निजी जिंदगी की बातें मीडिया में नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं उनका यह भी कहना है कि मैं महसूस करती हूं कि लाखों लड़कियों की मैं रोल मॉडल हूं और उन्हें कोई गलत मैसेज नहीं देना चाहती। किसी समय ‘सेक्स सिंबल’ कहलाने वाली बिपाशा अब अपनी पहचान बदलना चाहती हैं।
अब उनकी नजरें 2014 पर टिकी हैं क्योंकि उनकी दो महत्वपूर्ण फिल्में रिलीज होने वाली हैं। विक्रम भट्ट की थ्री-डी हॉरर फिल्म ‘क्रीचर’ में जहां बिपाशा नजर आएंगी, वहीं साजिद खान की कॉमेडी ‘हमशक्ल’ में भी वह डबल रोल में हैं।
इन दिनों बिपाशा छोटे पर्दे के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को लगातार देख रही हैं। यहां उनके दो पसंदीदा खिलाड़ी हैं। एक तो एंडी और दूसरे संग्राम। बिपाशा चाहती हैं कि इन दो में से ही कोई यह शो जीते।