फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   biopic of india's first female doctor

भारत की पहली महिला डॉक्टर पर बन रही है बायोपिक, रुला देगी कहानी

Wed, 22 Feb 2017 08:18 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 08:18 AM IST
विज्ञापन
biopic of india's first female doctor
तनिष्ठा चटर्जी

बॉलीवुड में इस समय बायोपिक का जलवा बरकरार है। हर कलाकार बायोपिक में काम करने में लगा है चाहे वो सुशांत सिंह राजपूत हों या फिर प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान हो या फिर रनबीर कपूर और अब खबर है कि एक्ट्रेस तनिष्ठा चटर्जी भी एक बायोपिक फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं। इस फिल्म में देश की पहली महिला डॉक्टर के संघर्ष  को दर्शाया गया है। आपको बता दें कि ये फिल्म डॉक्टर रुक्माबाई की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें भारत की पहली प्रैक्टिसिंग लेडी डॉक्टर माना जाता है। तनिष्ठा को इस किरदार में अपने आप को ढालने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है।

विज्ञापन

90 साल की उम्र तक रुक्माबाई हर रोज जाती थीं अस्पताल

biopic of india's first female doctor
डॉक्टर रुक्माबाई के किरदार में तनिष्ठा चटर्जी

एक इंटरव्यू में तनिष्ठा ने बताया कि ये इतिहास एक प्रसिद्ध हीरो की तरह हैं, जिन्हें भुला दिया गया। ये अफसोस की बात है कि कोई डॉक्टर रुक्माबाई को नहीं जानता लेकिन वो प्रैक्टिस करने वाली भारत की पहली महिला डॉक्टर हैं। जब तनिष्ठा ने उनकी बायोग्राफी पढ़ी तो वो हिल गईं। अनंत महादेवन इस बायोपिक के निर्देशक हैं। वहीं डॉक्टर रुक्माबाई का किरदार निभाना तनिष्ठा के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा क्योंकि इसमें उन्हें युवास्था से 91 साल तक का सफर तय करना पड़ा। यहां तक कि इस किरदार के लिए उन्हें कई भाषाएं भी सीखनी पड़ी हैं।

तनिष्ठा ने बताया कि रुक्माबाई को शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ा था क्योंकि महिला होने की वजह से कोई उनके पास इलाज करवाने नहीं जाना चाहता था। उन्हें ऐसे कई संघर्षों से लड़ना पड़ा और 90 साल की उम्र तक वो हर रोज अस्पताल जाती रहीं। 11 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई थी लेकिन इस विवाह को उन्होंने कभी स्वीर नहीं किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed