फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bihar Is Condemning Priyanka Chopra

अश्लीलता के चलते विवादों में घिरी प्रियंका चोपड़ा की पहली भोजपुरी फिल्म

Sun, 12 Jun 2016 04:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Sun, 12 Jun 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
Bihar Is Condemning Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की धमक बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक है प्रियंका चोपड़ा जो ठान लेती हैं उसे करके ही रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अब प्रोड्यूसर बन गई हैं और उन्होंने भोजपुरी भाषा में एक फिल्म प्रोड्यूस की है। हाल ही में आई प्रियंका चोपड़ा की प्रोड्यूस फिल्म 'बम बम बोल रहा है काशी' विवादों के घेरे में है।

विज्ञापन


निर्माता प्रियंका चोपड़ा पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उनकी फिल्म 'बम बम बोल रहा है काशी' में अश्लील कंटेंट और द्विअर्थी भाषा की भरमार है।  प्रियंका की 'बम बम बोल रहा है काशी' फिल्म में भोजुपरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेशलाल निरहुआ और अम्रपाली दूबे लीड रोल में हैं।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा के चाहने वालों को काफी निराश किया है। ऐसे ही चाहने वाले निर्देशक नितिन चंदरा भी हैं नितिन को उनकी मैथली फिल्म 'मिथिला माखन' के लिए इस साल राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने पद्मश्री सम्मान का भी अपमान किया

Bihar Is Condemning Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म का पोस्टर

नितिन ने प्रियंका की फिल्म पर कहा,'मेरी मातृभाषा भोजुपरी है और मैं इसके अस्तित्व के लिए लड़ रहा हूं प्रियंका ने 'बम बम बोल रहा है काशी' जैसी फिल्म बनाकर उन्होंने अपने पद्मश्री सम्मान का भी अपमान किया है।'

निर्देशक नितिन चंदरा ने आगे कहा कि,'प्रियंका ने 15 करोड़ भोजपुरी बोलने वाले लोगों का भी अपमान किया है। मैं तो इस फिल्म से बहुत ज्यादा निराश हुआ हूं, और मैं प्रियंका को एक ओपन लेटर भी लिखूंगा।' प्रियंका चोपड़ा की फिल्म को लेकर चौतरफा काफी आलोचना हो रही है।
 
नीतीश कुमार सरकार द्वारा तोड़ने के लिए प्रस्तवित डच निर्मित पटना कलेक्ट्रेट को बचाने के लिए अभियान चला रहे कुणाल दत्त ने फेसबुक पर लिखा,'इस फिल्म में चीप हथकंडों का इस्तेमाल किया है। इस फिल्म का स्तर भी लो ग्रेड है इसने भोजपुरी भाषा की खूबसूरती और संस्कृति दोनों को नुकसाम पहुंचाया है।'

लटके झटके मुझे भी काफी पसंद हैं

Bihar Is Condemning Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : pti


हालांकि जब विवादों पर प्रिंयका चोपड़ा से पूछा गया तो उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा,'यह क्षेत्रीय भाषा के सिनेमा की मांग है।' प्रियंका ने कहा क्या हिंदी अश्लीलता रहित है लटके झटके मुझे भी काफी पसंद हैं और मैं चाहती हूं कि क्षेत्रीय सिनेमा को एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिले।

प्रियंका ने आगे कहा,'मैं जमशेदपुर में पैदा हुई हूं और मेरी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं हुई है इसलिए यहां से मेरा भी एक भावनात्मक जुड़ाव है।' विवाद जब काफी बढ़ गया तो बिहार के कल्चर मिनिस्टर शियोचंदरा ने बिहार स्टेट फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के प्रोग्राम में प्रियंका को बिहारी का बेटे बताया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed