फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bihar in Bain to film Dirty Politics of Mallika

जानिए क्यों मल्लिका की 'डर्टी पॉलिटिक्स' फिर विवादों में

Mon, 09 Mar 2015 12:23 PM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
Bihar in Bain to film Dirty Politics of Mallika

मल्लिका शेरावत की 'डर्टी पॉलिटिक्स' रिलीज होते ही विवादों में आ गई है। फिल्म के पोस्टर पर मल्लिका भारतीय तिरंगे की तरह दिखने वाले कपड़े में लिपटी दिख रही हैं। इसको लेकर एक दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए बिहार हाईकोर्ट ने फिल्म पर बैन लगा दिया है।

विज्ञापन


तिरंगे के अपमान के मामले पर पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। नायक विजेता की जनहित याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति एलएन रेड्डी की खंडपीठ ने सुनवाई की।

विज्ञापन

तिरेंगे के अपमान से जुड़ा है मामला

Bihar in Bain to film Dirty Politics of Mallika

कोर्ट ने सेंसर बोर्ड और अन्य संबंधित अधिकारियों को बताने को कहा कि इस तरह से तिरंगा का अपमान करने वाले सीन को किस तरह दिखाने की अनुमति दी गई है।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आपत्तिजनक सीन को हटाने के बाद फिल्म का प्रदर्शन किया जा सकता है। याचिकाकर्ता के वकील सुनील कुमार ने बताया कि फिल्म निर्माता केसी बोकाड़िया ने इस फिल्म का निर्माण किया है।

इस फिल्म में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत तिरंगा को लपेटे वीआईपी कार पर बैठा दिखाया गया है। यह राष्ट्रीय ध्वज का गंभीर अपमान है और इसके लिए संबंधित लोगों के विरुद्घ मामला दर्ज कर कारवाई करनी चाहिए। कोर्ट इस मामले पर दो सप्ताह बाद फिर सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed