फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bihar Former DGP Gupteshwar Pandey Regrets His Aukat Comment On Rhea Chakraborty

माफीनामा: रिया चक्रवर्ती को पूर्व डीजीपी ने बताई थी 'औकात', अब बोले- अपने कहे पर खेद

Mon, 28 Jun 2021 10:04 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 28 Jun 2021 10:04 PM IST
सार

  • पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने रिया चक्रवर्ती पर की थी अनुचित टिप्पणी।
  • अब बोले अपने बयान के लिए खेद है। मैंने उसी वक्त माफी मांग ली थी।
  • गुप्तेश्वर पांडे इन दिनों अयोध्या में कथावाचन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Former DGP Gupteshwar Pandey Regrets His Aukat Comment On Rhea Chakraborty
रिया चक्रवर्ती, गुप्तेश्वर पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत केस जितना चर्चा में था, उतनी ही सुर्खियां पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने भी बटोरी थीं। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के दौरान भी वे काफी चर्चित हुए थे। मामले की जांच के लिए बिहार और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी के दौरान वे सुर्खियों में रहे। तब उन्होंने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को लेकर अनुचित बयान दिया था। अब एक बार फिर से गुप्तेश्वर पांडे चर्चा में हैं। इन दिनों वे अयोध्या में कथावाचन कर रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे ने अब अपने बयान को लेकर माफी मांगी है। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें रिया चक्रवर्ती पर अपने उस कमेंट पर पछतावा है। उन्होंने कहा कि उनके लिए औकात का अंग्रेजी में मतलब कद होता है। उनका मानना है कि इसे अपमानजनक माना गया, इसलिए उन्होंने माफी मांगकर अपने शब्दों को वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बयान पर खेद है।

विज्ञापन
Trending Videos

Bihar Former DGP Gupteshwar Pandey Regrets His Aukat Comment On Rhea Chakraborty
रिया चक्रवर्ती, गुप्तेश्वर पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

गुप्तेश्वर पांडे ने क्या दिया था बयान
सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला सुनाया था। तब बिहार के DGP रहे गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा था कि यह न्याय की जीत है। रिया चक्रवर्ती के परिवार वालों की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कमेंट को लेकर उन्होंने कहा था कि उनकी औकात नहीं है कि नीतीश पर कुछ बोल सकें। नीतीश कुमार के सपोर्ट से ही सुशांत के परिवार वालों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
 

विज्ञापन

Bihar Former DGP Gupteshwar Pandey Regrets His Aukat Comment On Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि, 14 जून, 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत ने देशभर को हैरान कर दिया और लोगों ने उनके लिए न्याय की मांग उठाई। लोगों का मानना था कि उनकी हत्या हुई है। इसके अलावा सुशांत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके खाते से पैसे निकालने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद इस मामले में सीबीआई जांच शुरू हुई थी। फिलहाल, ये जांच अभी भी जारी है और लोगों ने सीबीआई की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed