{"_id":"5b954527867a557f6a2a2ea6","slug":"bigg-boss-tamil-2-kamal-haasan-reality-show-worker-dies-on-sets","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस तमिल 2: कमल हासन के रियलिटी शो के सेट पर हादसा, एक वर्कर की गिरने से मौत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस तमिल 2: कमल हासन के रियलिटी शो के सेट पर हादसा, एक वर्कर की गिरने से मौत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Sep 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
kamal haasan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमल हासन का विवादास्पद रियलिटी शो बिग बॉस तमिल अपने दूसरे सत्र के बीच में चल रहा है। यह शो काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। रियलिटी शो की शूटिंग चेन्नई के चेम्बारंबक्कम में ईवीपी फिल्म सिटी में चल रही है।
विज्ञापन
इसी बीच शूटिंग के दौरान एक हादसा हो गया, हादसे में एक वर्कर की गिरने से मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस तमिल-2 के सेट पर एक वर्कर की मृत्यु दूसरी मंजिल से गिरने की वजह से हुई है। यह घटना शनिवार, 8 सितंबर को हुई थी। वर्कर का नाम गुनाशेखरन था और वह एरियालुर शहर का रहने वाला था। वह एक एसी मैकेनिक था जो कुछ तकनीकी दिक्कतों को ठीक करने के लिए सेट पर मौजूद था।
विज्ञापन
अचानक वह दूसरी मंजिल से फिसल गया और जमीन पर गिर गया। गुनाशेखरन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था। गुनाशेखरन ने 8 सितंबर की दोपहर आखिरी सांस ली। इस मामले में नाज़रेथपेट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि तमिल बिग बॉस के सेट पर यह पहली बार ऐसा हादासा नहीं हुआ है। बिग बॉस तमिल सीजन एक की शूटिंग के दौरान भी शो के सेट पर मुंबई के एक 28 वर्षीय प्लंबर की मृत्यु हो गई थी।