फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bigg boss 17 neil bhatt aishwarya sharma fight with vicky jain during nomination task read detail inside

BB17: इन कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गिरी गाज, आपस में भिड़े घरवाले, एक-दूसरे पर जमकर निकाली भड़ास

Tue, 31 Oct 2023 05:51 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 31 Oct 2023 05:51 PM IST
सार

सलमान खान का टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 17 अब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में अब घरवालों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई-झगड़े और गालीगलौच तक सुनने और देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन
bigg boss 17 neil bhatt aishwarya sharma fight with vicky jain during nomination task read detail inside
बिग बॉस 17 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान का टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 17 अब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में अब घरवालों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई-झगड़े और गालीगलौच तक सुनने और देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने शो से जुड़ा एक नया प्रोमो जारी किया है, जो नॉमिनेशन टास्क से जुड़ा है। 

विज्ञापन

बिग बॉस ने तीसरे हफ्ते लिए नॉमिनेशन टास्क करवाए। जिसके कुछ प्रोमो उन्होंने शेयर किए है। बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक अलग एरिया में बुलाया। जहां कंटेस्टेंट्स को अपने हिसाब से दो लोगों को नॉमिनेट करना था। इन प्रतिभागियों के नाम ईशा मालवीय, सना रर्स खान, नील भट्ट और मनस्वी ममगई हैं। आपको जानकर हैरानी होगी सना तीसरी बार नॉमिनेट हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आए न्यू प्रोमो में कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे भिड़ते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में ऐश्वर्या शर्मा, विक्की जैन पर भड़कती दिख रही हैं। उन्होंने नॉमिनेशन के लिए विक्की का नाम लिया। इसके बाद ऐश्वर्या ने तंज कसते हुए कहा कि विक्की भइया आपने इसे शुरू किया था और खत्म मैं करूंगी और आंख मारकर चली जाती है। इसके बाद नील भट्ट भी विक्की को निशाना बनाते दिखे और फिर तीनों के बीच तीखी बहस भी हुई। 

विज्ञापन

वहीं, बिग बॉस 17 के नॉमिनेशन से जुड़ा एक प्रोमो और सामने आया है। इसमें वाइल्ड कार्ड एंट्री समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार के बीच अनबन देखने को मिल रही है। अभिषेक ने समर्थ को नॉमिनेट किया। उन्होंने वोटिंग के पीछे वजह बताते हुए कहा कि समर्थ जब से घर में आया है उन्हें ही निशाना बना रहा है। वो बाहर से शो देखकर आया हैं और उसके हिसाब से यहां अपनी चल रहा है।

यह भी पढ़ें: पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं ये सितारे, लिस्ट में विराट-रणवीर के नाम शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed