फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 17: Anurag Dobhal And Khanzaadi refuses to participate in salman khan show grand finale

Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल और खानजादी ने किया 'बिग बॉस' का बायकॉट? फिनाले में नहीं हुए शामिल

Sun, 28 Jan 2024 08:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 28 Jan 2024 08:18 PM IST
सार

बिग बॉस 17 से पत्ता कटने के बाद से ही अनुराग डोभाल के शो के प्रति विरोध के सुर ऊंचे रहे हैं। वे शो के इस सीजन के खिलाफ काफी कुछ लिख चुके हैं और इसके साथ साथ ही लगातार रियलिटी शो की बुराई करते हुए इसे फिक्स बताते रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 17: Anurag Dobhal And Khanzaadi refuses to participate in salman khan show grand finale
अनुराग डोभाल, खानजादी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज बिग बॉस 17 का फिनाले है। बिग बॉस 17 के टॉप 5 प्रतिभागी- मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार और अरुण श्रीकांत माशेट्टी में से किसी एक के नाम ट्रॉफी सजेगी। ग्रैंड फिनाले में इस शो में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है। सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले भी रहे हैं। मगर, इस बीच दो ऐसे प्रतिभागी भी हैं, जिन्होंने बिग बॉस के फिनाले एपिसोड में आने से साफ इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


सभी प्रतिभागियों का हुआ मिलन
सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें नाविद सोले, ऐश्वर्या शर्मा, जिग्ना वोहरा, विक्की जैन, नील भट्ट, तहलका और ईशा मालवीय सहित कई प्रतिभागी नजर आ रहे हैं। फिनाले के बहाने सभी की रियूनियन हो रही है। मगर, इस बीच दो प्रतिभागियों ने फिनाले में न आने का फैसला किया है और ये प्रतिभागी हैं- अनुराग डोभाल और खानजादी।
विज्ञापन

Yashpal Sharma: 'लगान' में आमिर से ज्यादा यशपाल शर्मा को पसंद था अपना रोल, वजह के साथ फीस का भी किया खुलासा 
विज्ञापन
विज्ञापन


शो को बता चुके हैं फिक्स!
बिग बॉस 17 से पत्ता कटने के बाद से ही अनुराग डोभाल के शो के प्रति विरोध के सुर ऊंचे रहे हैं। वे शो के इस सीजन के खिलाफ काफी कुछ लिख चुके हैं और इसके साथ साथ ही लगातार रियलिटी शो की बुराई करते हुए इसे फिक्स बताते रहे हैं। अब उन्होंने फिनाले में न आने का भी फैसला किया है। अनुराग डोभाल मशहूर यूट्यूबर हैं। उन्होंने शो का ग्रांड फिनाले स्किप कर दिया है। 
Janhvi Kapoor: सूर्या के साथ स्क्रीन साझा करेंगी जान्हवी कपूर? अभिनेत्री की आगामी फिल्म पर आया यह अपडेट

नई साल पर घर से बाहर हुए थे अनुराग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुराग बिग बॉस 17 के मेकर्स से खुश नहीं हैं। इसलिए, उन्होंने फिनाले में न आने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक अनुराग की यात्रा शो में जिस तरह से खत्म की गई, उससे वे नाराज हैं, इसलिए उन्होंने फिनाले में नहीं आने का तय किया है। मालूम हो कि अनुराग डोभाल को एक जनवरी 2024 को घर से बाहर कर दिया गया था। अधिकतक घर वालों ने उनके खिलाफ वोट दिए थे।
Priyanka Chopra: मुंबई कॉन्सर्ट में निक को मिले प्यार से गदगद प्रियंका, पोस्ट साझा कर फैंस को कहा धन्यवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed