Bigg Boss 16: बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट को डेट करना चाहती हैं उतरन की 'इच्छा', शो में आते ही जता दी ख्वाहिश
कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अभिनेत्री टीना अब्दु रोजिक को शादी और डेट करने का ऑफर देती नजर आ रही हैं। वीडियो में टीना और अब्दु को साथ बैठकर इस बारे में बात करते देखा जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो माने जाने वाले 'बिग बॉस' के सीजन 16 का आगाज 1 अक्टूबर को हो गया है। जिसमें सीजन 16 के सभी कंटेस्टेंट 'बिग बॉस' के घर में धांसू एंट्री लेते नजर आए थे। बिग बॉस में टीवी के भी सितारे नजर आए हैं। इस शो में टीवी के चर्चित शो उतरन की इच्छा यानि टीना दत्ता भी हैं। बिग के घर में आते ही वह सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल उन्होंने शो के सबसे छोटे कन्टेस्टेंट अब्दु रोजिक को शादी और डेट करने का ऑफर दिया है।
टीना ने रोजिक को दिया डेट का ऑफर
कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अभिनेत्री अब्दु रोजिक को शादी और डेट करने का ऑफर देती नजर आ रही हैं। वीडियो में टीना और अब्दु को साथ बैठकर इस बारे में बात करते देखा जा सकता है। इस दौरान टीना अब्दु से कहती नजर आ रही हैं, कि क्या मैं तुमसे शादी कर सकती हूं, क्या मैं तुम्हारी गर्लफ्रेंड बन सकती हूं और तुमको डेट कर सकती हूं।
Bigg Boss 16: श्रीजिता डे-टीना दत्ता की कैट फाइट का सच आया सामने, बिग बॉस ने कन्फेशन रूम में बुलाकर मांगी सफाई
वायरल हो रहा वीडियो
टीना की बातें सुनकर अब्दु मुस्कुराने लगते हैं और कहते हैं कि आप बहुत क्यूट हैं। इसके जवाब में टीना भी कहती हैं कि वह भी बहुत क्यूट हैं। दोनों की बातचीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।