फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 16 Fight between Shaleen Tina and Sumbul because of Archana Gautam

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम ने शालीन-टीना और सुंबुल के बीच लगाई आग, सुबह-सुबह घर में हुई महाभारत

Tue, 22 Nov 2022 11:33 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 22 Nov 2022 11:33 PM IST
सार

अर्चना गौतम की वजह से टीना-सुंबुल और शालीन भनोट के बीच लड़ाई हो जाती है। इतना ही नहीं, यह लड़ाई पूरे दिन घर में चलती है। यह लड़ाई घर की साफ-सफाई के मुद्दे पर हुई थी। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Fight between Shaleen Tina and Sumbul because of Archana Gautam
बिग बॉस 16 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'बिग बॉस' के सीजन 16 में रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक तरफ मेकर्स इस सीजन को मजेदार बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कंटेस्टेंट्स भी एक-दूसरे से लड़ने का एक मौका नहीं छोड़ते। 'बिग बॉस 16' के घर में अर्चना गौतम इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जिनकी रोज किसी न किसी से लड़ाई हो जाती है। लेकिन अब अर्चना गौतम की वजह से टीना-सुंबुल और शालीन भनोट के बीच लड़ाई हो गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

अर्चना की इस बात से भड़कीं टीना
दरअसल, बीते एपिसोड में देखने को मिला कि सुबह सुबह ही अर्चना गौतम शुरू हो जाती हैं। वह घर में साफ-सफाई का मुद्दा उठाती हैं और रूम नंबर 4 की बात करती हैं। इसी बात को लेकर वह सबसे पहले टीना को टारगेट करती हैं और उन्हें सफाई करने के लिए कहती हैं। इस दौरान अर्चना गौतम यह भी कह देती हैं कि सुंबुल तौकीर घर में सबसे ज्यादा काम करती हैं। इस दौरान वह सुंबुल के लिए 'बेचारी' शब्द का इस्तेमाल भी करती हैं, जिस पर टीना भड़क जाती हैं।

Bollywood Actors: करोड़ों में फीस लेने का बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फेल हुए ये सितारे, मेकर्स का बर्बाद किया पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों में हुई लड़ाई
अर्चना गौतम की बात सुनकर टीना दत्ता घर में चिल्लाने लगती हैं और कहती हैं कि वह घर का हर काम करती हैं लेकिन हमेशा तो करती नहीं रहेंगी। इस बीच वह शालीन को भी कहती हैं कि जब मैं आपसे बार बार कहती हूं कि आप सफाई कर लीजिए। तब आप भी नहीं करते। इस बाद पर टीना, शालीन से लड़ने लगती हैं। वहीं, बाद में वह सुंबुल पर भी अपना गुस्सा उतारती हैं, जिस वजह से धीरे-धीरे यह लड़ाई शालीन, टीना और सुंबुल में बढ़ जाती है। हालांकि, जहां घर में ये तीनों लड़ रहे थे वहीं बाहर गार्डन एरिया में अर्चना गौतम नाच रही थीं। 

Akshara Singh: गुपचुप तरीके से कोर्ट पहुंची भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह, जमानत ले हो गईं गायब, जानिए पूरा मामला

विज्ञापन

इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स
बता दें कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर से पांच कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं, जिसमें अर्चना गौतम, अंकित गुप्ता, सुंबुल तौकीर खान और सौंदर्य शर्मा शामिल हैं। इनके अलावा, एमसी स्टैन को शालीन के साथ लड़ाई की वजह से शो से चार हफ्तों के लिए सीधा नॉमिनेट किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed